विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सावधान! छुना मत वरना हो जाएगा ढेर

By Edited By:
Published: Wed, 07 Aug 2013 02:38 PM (IST)

इस प्यारी सी तस्वीर को देखकर आप सोचेंगे कि शायद कोई नया रोबोट बनाया गया है। ध्यान से देखिए, यह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इस प्यारी सी तस्वीर को देखकर आप सोचेंगे कि शायद कोई नया रोबोट बनाया गया है। ध्यान से देखिए, यह रोबोट तो नहीं, पर हां, है किसी की नायाब कलाकारी का नमूना ही। अंदाजा लगाइए यह क्या हो सकता है..रोबोट तो पहले ही नकारा जा चुका है। स्टील बॉय भी नहीं है। अगर आपका अंदाजा मूर्ति है, तो आप बिल्कुल सही समझ रहे हैं। पर जनाब यह कोई साधारण मूर्ति नहीं है। इसकी खूबियां जानकर आप कहेंगे, वाह! हमने पहले ऐसा क्यों नहीं सोचा! यह प्यारी सी मूर्ति डी एंजेलो की कलाकारी का नमूना है। स्टील बॉय सा दिखने वाला हाथों में गुलाब लिए यह प्यारा सा बच्चा किसी को भी लुभा सकता है। अगर आपके सामने आ जाए तो शायद आप इसे छूकर देखना चाहेंगे। सावधान! हो सकता है आपके हाथ लगाते ही यह मूर्ति जमीन पर ढेर हो जाए! कैसे? हम बताते हैं।

दरअसल यह मूर्ति पेपर क्लिप से बनी है। पेपर क्लिप! वही जो आप अपने कागजों को संभाल कर रखने के लिए उपयोग करते हैं। चौंक गए? है न कमाल की बात।! पेपर क्लिप, जिसे आप यूं ही इधर-उधर फेंक दिया करते हैं, छोटी सी, सस्ती सी चीज समझते हैं, वह इतनी खूबसूरती के साथ भी उपयोग की जा सकती है। डी एंजेलो ने इस छोटी सी चीज को खूबसूरती का हिस्सा बना दिया है।

इटली के 38 वर्षीय कलाकार डी एंजेलो ने बोलोग्ना के एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स में पढ़ाई करते हुए पेपर पिन से मूर्ति बनाने की सोची और तभी से इसे बनाने में जुटे थे। आज डी एंजेलो ने इन पेपर क्लिप्स से कई मूर्तियां बनाई हैं। इनकी हर मूर्ति आदमकद है और हर मूर्ति की अलग थीम है। पर एक चीज जो हर मूर्ति का आधार है वह है इंसान। हाथ में फूल लिए बच्चा, पाइप पीता हुआ आदमी, फ्रॉक में लड़की आदि। एंजेलो की इन कलाकृतियों की चर्चा आज हर तरफ है। आप भी शायद इसे देखकर कहेंगे, वाह! कलाकारी हो तो ऐसी!

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर