विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चोरी का ये वीडियो देख हंसते हंसते हो जाएंगे लोट-पोट

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Wed, 24 Aug 2016 02:23 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 04:54 PM (IST)

गए थे चोरी करने लेकिन खुद ही फंस गए...इन चोरों की हरकत देख आप भी हंसते हंसते लोट पोट हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

एक कहावत तो आपने सुनी होगी कि नकल करने के लिए अक्ल की जरूरत होती है या ये कह लें कि चोरी करने के लिए भी दिमाग की जरूरत होती है। एक वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को हंसने का मौका दिया है।

दरअसल दो चोर चोरी करने के इरादे से एक फोन की दुकान में घुस जाते हैं। दुकान का मालिक तो बाहर निकल आता है लेकिन ये दोनों चोर उसी दुकान में बंद हो जाते हैं। अब इस दुकानदार को चालाक कहें या इन चोरों को मंदबुद्धि कि दुकान के मालिक ने अपनी दुकान लुटने से बचा ली और लोगों को हंसने का बहाना दे दिया।

पढ़ें- अजब बात है! यहां लड़की पैदा होने के बाद बन जाती है लड़का

एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक जब चोरों ने इस दुकानदार के सामने पिस्तौल तान दी तो उसने बड़ी आसानी से चोरों से बोला कि जो भी चाहिए ले जाइए...और इतने में इस दुकानदार को बाहर जाने का मौका मिल गया और वो पिछले दरवाजे से बाहर निकल गया। इसके साथ ही इसने बाहर से भी दुकान का दरवाजा बंद कर दिया।

दुकान के बाहर खड़े लोग इन चोरों की हरकतों को देखकर जमकर हंस रहे हैं...इन चोरों ने दरवाजा खोलने के लाख जतन कर लिए लेकिन सफल नहीं हो पाए और आखिर में पुलिस की गिरफ्त में आ ही गए। आप भी देखें इस वीडियो को----

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें