Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूल्हा-दुल्हन ने ऐसे रचायी शादी की भागते-भागते बरातियों के छूटे पसीने

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Wed, 08 Feb 2017 09:22 AM (IST)

    शादी महाराष्टï में हुई जिसमें दूल्हा-दुल्हन, बाराती सब भाग रहे थे दूल्हा-दुल्हन ने जहां भागते-भागते शादी की तो वहीं बरातियों का भी दौड़ते-दौड़ते बुरा हाल हो गया।

    दूल्हा-दुल्हन ने ऐसे रचायी शादी की भागते-भागते बरातियों के छूटे पसीने

    अजीबोगरीब तरीके से की गयी शादियों के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे ऐसी ही एक और अनोखी शादी के बारे में हम आपको बता रहे हैं ये शादी महाराष्टï्र में हुई जिसमें दूल्हा-दुल्हन, बाराती सब भाग रहे थे दूल्हा-दुल्हन ने जहां भागते-भागते शादी की तो वहीं बरातियों का भी दौड़ते-दौड़ते बुरा हाल हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जी हां, महाराष्टï्र के कोल्हापुर में सम्पन्न हुई ये अनोखी शादी..... शादी कम दौड़ अधिक लग रही थी। दूल्हा-दुल्हन और बारातियों ने 25 किलोमीटर लंबी दौड़ लगायी। ये शादी कोल्हापुर के सतारा के कलोशी गांव में हुई। सुबह जब बारात निकली तो सब हैरान हो गए क्योंकि बाराती सूट-बूट में नही बल्कि शॉर्ट्स और टी-शर्ट में थे। बाराती तो छोडि़ए दूल्हा-दुल्हन ने भी शेरवानी और लहंगे के बजाए शार्ट्स और टी-शर्ट ही पहन रखे थे। बरातियों और दूल्हा-दुल्हन की दौड़ सतारा से शुरू हुई और 25 किमी दूर मैरिज रजिस्ट्रेशन ऑफिस तक गई। इस मैराथन शादी के पीछे अनोखी कहानी है।

    दरअसल दूल्हा नवनाथ और दुल्हन पूनम की मुलाकात एक मैराथन के दौरान हुई थी। दोनों 3 साल तक मैराथन एसोशिएसन से जुड़े रहे। मैराथन में दिलचस्पी रखने के कारण दोनों ने अपनी शादी को भी इसी से जोड़ लिया और इस अनोखी शादी की प्लानिंग की। दोनों का कहना है कि हम इसके जरिए लोगों को फिटनेस का संदेश देना चाहते हैं। इस अनोखी शादी में दूल्हा-दुल्हन ही नही बल्कि सभी बाराती भी बहुत खुश दिखे।

    यह भी पढ़े: यहां के सभी पुरुष करते हैं दो शादी नही करेंगे तो हो जाएगी कैद

    यहां शादी करनी है तो दूल्हे को करना पड़ता है ये खतरनाक काम

    comedy show banner
    comedy show banner