विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अकेले ही घर संभालती है पांच साल की ये नन्ही बच्ची

By Babita KashyapEdited By:
Published: Wed, 15 Mar 2017 11:59 AM (IST)Updated: Thu, 16 Mar 2017 09:24 AM (IST)

अपनी दादी और परदादी के साथ रहने वाली नन्ही एना इतनी छोटी सी उम्र में ही घर का सारा काम ...और पढ़ें

अकेले ही घर संभालती है पांच साल की ये नन्ही बच्ची
अकेले ही घर संभालती है पांच साल की ये नन्ही बच्ची

पांच साल की इस नन्ही सी बच्ची की जिंदगी आम बच्चों से बिल्कुल अलग है ऐसा लगता है जैसे जन्म के साथ ही ये बच्ची बड़ी हो गयी। अपनी दादी और परदादी के साथ रहने वाली नन्ही एना इतनी छोटी सी उम्र में ही घर का सारा काम संभालती है क्योंकि वह अकेली ही अपनी दादी और परदादी का एकमात्र सहारा है।
दरअसल जब एना तीन साल की थी, तो उसके पिता को जेल हो गयी थी, किस कारण से ऐसा हुआ ये कोई नही जानता। पिता के जाने के बाद ही एना की मां ने दूसरी शादी कर ली और एना को उसकी दादी-परदादी के हवाले छोड़ दिया, जबकि वो ये जानती थी कि ये दोनों ही महिलाएं एना का ध्यान रखने में शारीरिक रूप से असमर्थ हैं।
5 साल की एना अपनी दादी और 92 साल की परदादी की देखभाल करती है। बाकी बच्चे जिस समय स्कूल जाते हैं, एना उस समय खाना बनाकर अपनी दादी और परदादी को खिलाती है।
 
घर की साफ-सफाई से लेकर, दोनों बुजुर्गों को नहलाने और साफ करने का जिम्मा भी एना का ही है।
ये परिवार चीन के काफी दूरवर्ती पहाड़ी इलाके में रहता है। वो रोज जल्दी उठ जाती है, ताकि उसके सारे काम टाइम पर पूरे हो जायें।
 
इस नन्हीं सी जान की मदद करने वाला भी कोई नहीं है। किचन की स्लिप तक पहुंचने के लिए वो पहले एक स्टूल पर चढ़ती है और फिर आगे झुक कर खाना बनाती है।
 
उसकी पड़ोसी उनकी थोड़ी मदद कर देती है, वो उनके खेत से घर के लिए सब्जियां लाद कर लेके आती है।उसकी दादी आर्थराइटिस के कारण कोई काम नहीं कर सकती, वो हर चीज के लिए एना पर निर्भर हैं। 
 
हम आशा करते हैं कि जल्द ही कोई सरकारी एजेंसी इस नन्ही सी एना की मदद के लिए आगे आये।