विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

समुद्र पर तैरता एक गांव

By Babita kashyapEdited By:
Published: Fri, 04 Dec 2015 12:21 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2015 12:26 PM (IST)

पानी ही जीवन है और पानी के बिना रहना नामुमकिन है लेकिन अगर आपको 24 घंटे पानी के ऊपर ही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पानी ही जीवन है और पानी के बिना रहना नामुमकिन है लेकिन अगर आपको 24 घंटे पानी के ऊपर ही तैर कर रहना पड़े तो... जी हां आज हम आपको चीन के निंगडे सिटी में बसी एक ऐसी ही बस्ती के बारे में बता रहे हैं।

1300 वर्ष पुरानी यह बस्ती समुद्र में तैरती रहती है। यह दुनिया का एकमात्र ऐसा गांव है जो पूरी तरह से गहरे समुद्र पर बसा हुआ है। वर्तमान में करीब 8500 लोग इस तरह अपना जीवन यापन कर रहे हैं। इस पर रहने वाले सभी लोग मछुआरे हैं जिन्हें टांका कहा जाता है।

चीन में कई सौ सालों पहले टांका जाति के लोग मौजूदा शासकों के उत्पीडऩ से त्रस्त होकर समुद्र किनारे आ गए। दक्षिण पूर्व चीन में इन मछुआरों का परिवार अपने परंपरागत नावों के मकान में रह रहा है। समुद्री मछुआरों की यह बस्ती फुजियान राज्य में दक्षिण पूर्व की निंगडे सिटी के पास समुद्र में तैर रही है। उन्हें जिप्सीज ऑफ द सी भी कहा जाता है। ये लोग न तो किनारे पर आते हैं और न ही समुद्र के बाहर बसे लोगों के साथ कोई रिश्ता जोड़ते हैं।