विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यहां हर घर में पाले जाते हैं सांप, बच्चों के लिए खिलौना है कोबरा

By Babita KashyapEdited By:
Published: Fri, 30 Dec 2016 10:11 AM (IST)Updated: Fri, 30 Dec 2016 10:24 AM (IST)

महाराष्ट्र के सोलापुर में एक गांव है शेतफल। इस गांव में लोग अपने घरों में सांप पालते हैं वो भी कोबरा प्रजाति का।

News Article Hero Image

सांप का नाम सुनते ही किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाते है। वहीं महाराष्ट्र के सोलापुर में एक गांव है शेतफल। इस गांव में लोग अपने घरों में सांप पालते हैं वो भी कोबरा प्रजाति का। हैरानी की बात तो ये है कि ये सांप किसी को कुछ भी नही कहते। हर साल दूर-दूर से लोग इस अनोखे गांव को देखने आते हैं। इस गांव में सांपों की पूजा की जाती है यहां सांपों के बहुत से मंदिर हैं।

इस गांव में आज तक किसी ने सांप को नही मारा है। यहां कि स्थानीय निवासियों का कहना है कि शायद इसीलिए आज तक किसी को यहां सांप ने नहीं काटा। यहां स्कूल, कॉलेज के अलावा पब्लिक प्लेस पर भी आपको सांप घूमते हुए मिल जाएंगे। छोटे बच्चे भी यहां सांपों से बिना डरे खूब खेलते हैं। इस गांव में चाहे मकान कच्चा हो या पक्का सांपों के रहने के लिए विशेष स्थान बनाया जाता है।

READ: सांप के काटने से हुई थी मौत, 40 वर्ष बाद जिंदा घर लौटी महिला

महिला ने उठाई चप्पल तो भाग गये मगरमच्छ