विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनोखी शादी जिसमें दूल्हा-दुल्हन बने ऊंट और ऊंटनी

By Babita KashyapEdited By:
Published: Tue, 21 Mar 2017 11:23 AM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 09:03 AM (IST)

कल्लो ऊंटनी के मालिक नरेश रघुवंशी ने उसे अपने बेटी की तरह पाला था। चार साल की कल्लो की शादी दूसरे गांव के लक्ष्मण सिंह के ऊंट गोपाल से हुई।

अनोखी शादी जिसमें दूल्हा-दुल्हन बने ऊंट और ऊंटनी
अनोखी शादी जिसमें दूल्हा-दुल्हन बने ऊंट और ऊंटनी

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जि़ले के रिनहाई गांव में एक अनोखी शादी का आयोजन किया गया। अनोखी इसलिए क्योंकि शायद आपने पहले कभी ऐसी शादी के बारे में नही सुना होगा। ये अनोखी शादी थी ऊंट और ऊंटनी की। कल्लो ऊंटनी की शादी गोपाल नाम के ऊंट से की गयी।
इस अनोखी शादी को देखने के लिए दूर-दूर के गांवों से काफी अधिक संख्या में लोग जुटे। दरअसल कल्लो ऊंटनी के मालिक नरेश रघुवंशी ने उसे अपने बेटी की तरह पाला था। चार साल की कल्लो की शादी दूसरे गांव के लक्ष्मण सिंह के ऊंट गोपाल से हुई।
शादी में दूर-दूर के गांवों से आये मेहमानों के लिए खाने-पीने की भी व्यवस्था की गई थी। कल्लो के मालिक नरेश रघुवंशी ने शादी के लिए बकायदा एक हजार कार्ड छापकार शादी का न्यौता दिया था।ऊंटनी कल्लो को शादी में उपहार के तौर पर काफी पैसे भी मिले।
इस शादी को पीपल के पेड़ के फेरे लेकर संपन्न किया गया।  नरेश रघुवंशी ने बताया, अब कल्लो की उम्र चार साल है। जब मैं उसे लेकर आया था तभी मैंने सोच लिया था कि इसकी शादी पूरे विधि-विधान और धूमधाम से करूंगा।
 यह भी पढ़ें:


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।