विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

7.5 लाख रुपये का अंगूर का गुच्छा, अब ये ना कहना कि ये तो खट्टे हैं

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Sat, 09 Jul 2016 12:14 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jul 2016 07:45 PM (IST)

हम सभी फल तो खरीदते ही हैं, कितना महंगा फल आपने लिया है महंगा तो ठीक लेकिन एक अंगूर का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

फल खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक गुच्छे अंगूर की कीमत 8 लाख रुपए भी हो सकती है। जापान एक ऐसा देश है जहां नीलामी में अंगूर का एक गुच्छा 7.5 लाख रुपए में बिका। वहीं पिछले साल दो तरबूज 8 लाख रुपए में बिके थे। आइए जानते हैं लोग यहां आखिर क्यों इतने महंगे फल खरीदते हैं।

एक अंगूर 20 ग्राम का

7.5 लाख में बिकने वाले इस अंगूर के गुच्छे में 30 अंगूर है। 20 ग्राम के एक अंगूर में करीब 18 फीसदी चीनी की मात्रा है। जापान में नीलामी कर इस अंगूर को बेचा गया है। “रूबी रोमन" अंगूरों के गुच्छे को इस साल की पहली नीलामी मे सबसे ज्यादा कीमत मे बेचा गया। ये नीलामी टोकियो के उत्तर पश्चिम में 300 किलोमीटर दूर कनाजावा मे हुई। इस नीलामी ने पिछले साल का रिकॉर्ड टूट गया। ये अंगूर इशिकावा में उगाए जाते हैं और काफी मीठे होते हैं।

पढ़ें- नहाते समय क्या आप भी करते हैं ये 'गंदा काम'

सुपर मार्केट के मालिक ने खरीदे हैं ये अंगूर

पश्चिमी जापान में एक सुपरमार्केट के मालिक टाकामारू कोनीशी ने अंगूर के इस गुच्छे को खरीदा। कामारू कोनीशी का कहना है कि वो इस अंगूर को सुपरमार्केट में रखेंगे और अपने ग्राहकों को ये अंगूर सैंपल के रूप में दिखाएंगे।

पढ़ें- लेस्बियन हो गई प्रेगनेंट, सच्चाई जानकर चौंकना मत!

जापान में महंगा फल खरीदना स्टेटस सिंबल है

दरअसल जापान में महंगे फल खरीदना सोशल स्टेटस माना जाता है। जापान में लोग खास फलों के लिए उंची कीमत देते हैं। कई बार यहां के लोग ऐसे फल खरीदकर अपने बॉस को तोहफे के रूप में देते हैं। जापान में सिर्फ अंगूर ही नहीं बल्कि दूसरे फल भी ऊंचे दाम पर खरीदे जाते हैं।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।