विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लिविंग रूम को बना डाला स्विमिंग पूल

By Edited By:
Published: Wed, 06 Aug 2014 11:05 AM (GMT+05:30)

दुनिया चाहे किसी भी सदी में रही हो लेकिन क्रेजीनेस यंग जेनेरेशन की खूबी रही है। ये अक्सर वो करना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

दुनिया चाहे किसी भी सदी में रही हो लेकिन क्रेजीनेस यंग जेनेरेशन की खूबी रही है। ये अक्सर वो करना पसंद करते हैं जो कोई नहीं करता। यह क्रेजी पसंद क्या होगी वह भी इन्हीं पर निर्भर करता है लेकिन इसके चक्कर में कभी-कभी वे कुछ ऐसा कर जाते हैं जो कोई सोच भी नहीं सकता। आपके-हमारे लिए लिविंग रूम शायद सिर्फ लिविंग रूम ही होगा। उसे अलग-अलग तरीके से सजाने के लिए हर किसी के पास कई क्रिएटिव आइडियाज होंगे लेकिन रूस के इन लड़कों को अपने लिविंग में शायद अपना गार्डेन नजर आया और उन्होंने उसे स्विमिंग पूल बना डाला। आप सोच रहे होंगे कि लिविंग रूम को कोई स्विमिंग पूल कैसे बना सकता है! पर यंग जेनेरेशन है..तो कुछ भी हो सकता है!!

पश्चिमी रूस के ओरिओल में दोस्तों का यह ग्रुप इंटरनेट सेंसेशन बन गया है। कोई इन्हें मम्मी-पापा का डर दिखा रहा है तो कोई इनकी क्रेजिनेस की बातें कर रहा है। ऐसा हो भी क्यों न, इन्होंने काम ही ऐसा किया है!

दोस्तों का यह ग्रुप अपने किसी दोस्त के घर तब इकट्ठा हुए जब मम्मी-पापा और परिवार का कोई भी मेंबर घर पर नहीं था। मस्ती के लिए या गर्मी में घर पर ही फन करने के लिए इन्होंने यह सब किया वह तो नहीं मालूम लेकिन इन्होंने उस घर के लिविंग रूम को पहले प्लास्टिक शीट से पूरी तरह कवर किया और फिर उसमें कई गैलन पानी डालकर उसे स्विमिंग पूल बना डाला। सभी दोस्तों ने मिलकर इस लिविंग रूम स्विमिंग पूल में बहुत मस्ती की। पूल में मस्ती करते हुए इन्होंने फोटो शूट भी किए और सोशल साइट पर डाल दिया। इंटरनेट पर ये फोटोज वायरल हो गए और जो कमेंट्स आए वे और भी मजेदार हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, उनके पेरेंट को इस स्टंट के बारे में बताना चाहिए।

एक और ने कमेंट किया, मम्मी के घर आने से पहले इसे साफ कर दो तो अच्छा है। एक और ने डराते हुए कमेंट किया, उम्मीद है रूम के सारे इलेक्ट्रिक प्लग पानी के लेवल से बहुत ऊपर होंगे।

एक यूजर ने सरप्राइज होते हुए कमेंट किया, वे इस पानी को निकालेंगे कैसे? क्या उनके पास पंप है?

एक यूजर ने लोगों को सचेत करते हुए वार्निंग स्टाइल में कमेंट लिखा, प्लीज, अन्य कोई ऐसा प्रयोग अपने घर पर न करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।