विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्‍लेन में पैदा होने के कारण मिला यह अनोखा नाम

By Monika minalEdited By:
Published: Fri, 29 Apr 2016 02:46 PM (IST)Updated: Sun, 01 May 2016 09:45 AM (IST)

सिंगापुर से म्‍यांमार जा रही जेट स्‍टार प्‍लेन में प्रेग्‍नेंट महिला ने सफर के दौरान बच्‍चे को जन्‍म दिया और तुरंत ही नाम भी सोच लिया वह भी बिल्‍कुल अनोखा...

News Article Hero Image

यंगून, म्यांमार। सिंगापुर से म्यांमार जा रही बजट एयरलाइन में एक प्रेग्नेंट महिला भी सफर कर रही थी। सफर के दौरान ही उसे प्रसव पीड़ा का अनुभव हुआ। उसी प्लेन में सफर कर रहे तीन डॉक्टरों व क्रू मेंबर्स की मदद से प्रसव कराया गया। उसने एक लड़के को जन्म दिया।

तलने के बाद भी नहीं मरी मछली

मां ने एयरलाइंस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बच्चे के जन्म के तुरंत बाद ही एयरलाइंस के नाम पर उसका नाम रखने का निर्णय ले लिया। एयरलाइन ने इस मौके पर खुशी जताते हुए कहा कि हमारे लिए यह खास मौका है जिसे कभी भूला नहीं जा सकता है। साथ ही गर्व का क्षण भी है कि हमारे क्रू मेंबर्स ने अपने सबसे छोटे यात्री की सुरक्षित डिलीवरी कराने में मदद की।

14 वर्षीय यशवंत पहनता है 15 नंबर का जूता

जेट स्टार नाम के इस बच्चे का स्वागत विमान के अन्य यात्रियों ने बड़े ही हर्ष के साथ किया, और इस अनोखे मौके को कभी नहीं भूल सकते हैं। एयरलाइन ने परिवार को 976 डॉलर दिया है।

एयरलाइन ने यह भी कहा कि उनके विमानों में यह पहला ऐसा विमान है जहां बच्चे ने जन्म लिया है। एयरलाइन ने अपने सबसे छोटे पैसेंजर के बारे में फेसबुक पर भी डाला था।