यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ऐसा क्या हुआ कि मुंह ही सिल लिया
आखिर क्यों इस लड़की का मुंह सिल दिया गया है। इसके पीछे क्या कारण रहा होगा कि इसे इतनी दर्दनाक ...और पढ़ें

आखिर क्यों इस लड़की का मुंह सिल दिया गया है। इसके पीछे क्या कारण रहा होगा कि इसे इतनी दर्दनाक सजा दी गयी है। फोटो को देखकर कुछ ऐसे ही सवाल मन में आ रहे थे।
लेकिन आप घबराइये नही यह तो बस मेकअप का कमाल है। मेकअप तो सभी कर ही लेते हैं, लेकिन क्या उसमें भी हम कुछ ऐसा कर सकते हैं कि देखना वाला बस देखता ही रह जाये।
मेकअप आर्टिस्ट प्रतिज्ञा तमांग को उनके इस हुनर के कारण ह्यूमन चमेलेओन भी कहा जाता है। वह हैलोवीन मेकअप भी बखूबी कर लेती हैं।
लेकिन यहां हम उनके जिस मेकअप के बारे में आपको बता रहे हैं। इसे देखकर आपको लगेगा कि जैसे उन्होंने अपना मुंह सिल लिया हो और उससे उत्पन्न होने वाली पीड़ा भी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है। लेकिन यह सिर्फ एक कलाकार के हाथों का कमाल है।
