विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने पर लगा जाम, अब खाओ जेल की हवा

By Babita kashyapEdited By:
Published: Tue, 05 Jan 2016 10:17 AM (IST)Updated: Tue, 05 Jan 2016 01:14 PM (IST)

गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के चक्कर में सड़क पर जाम लग गया। जाम लगाने के आरोप में प्रेमी को अब खानी होनी छह माह तक जेल की हवा....

News Article Hero Image

किसी ने सही कहा है कि प्यार अंधा होता है इसीलिए प्रेमियों को अपने प्यार के अलावा और कुछ नजर नही आता।

कुछ ऐसा ही हुआ अमेरिका के होस्टन में यहां रहने वाले 24 वर्षीय विदाल नवास ने जब अपने प्रेमिका को प्रपोज किया तो सड़क पर जाम लग गया।

दरअसल उस समय विदाल ड्राइव कर रहा था। वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने घटना क्रम देखा तो तुरंत विदाल को गिरफ्तार कर लिया। जाम लगाकर लोगों को परेशान करने के आरोप में विदाल को कम से कम छह माह जेल में ही बिताने होंगे। जबकि विदाल की गर्लफ्रेंड ने इस बारे में कुछ भी कहने से इंकार किया है।

80 फुट ऊंचे तार पर चल रचाया ब्याह

जाम में फंसी दुल्हन तो ऐसे रचाई शादी

कुछ और भी हैं प्रेमियों के अनोखे अंदाज प्रेमिकाओं को प्रपोज करने के जिनमें कभी तो प्रेमिका मान गई...तो कभी प्रेमी का दिल भी टूटा आइये डालते हैं एक नजर इन खास 'वेडिंग प्रपोजल' पर...

1. स्पेनिश द्वीप इबीस में प्रेमी द्वारा शादी का प्रस्ताव रखे जाने के बाद युवती को अचानक दिल का दौरा पड़ गया जिससे उसकी मौत हो गई। दरअसल जैसे ही प्रेमी ने शादी का प्रस्ताव रखा तो प्रेमिका उत्साह से उछल पड़ी और 65 फुट ऊंची चट्टान से नीचे जा गिरी।

2. चीन में सिंगल्स डे के मौके पर एक चीनी युवक ने 48 लाख रुपये के आइफोन 6एस देकर प्रेमिका को शादी के लिये प्रपोज किया। इसके लिये प्रेमी ने आइफोन को जमीन पर हार्ट शेप में सजाया, इसके अलावा बुके भी खरीदा लेकिन फिर भी युवती ने शादी से इंकार कर दिया।

3. चीन के इस प्रेमी ने प्रेमिका को शादी के लिये प्रपोज करने के लिये हीरे की अंगूठी खरीदी, लेकिन उसकी सारी मेहनत पर पानी फिर गया जब प्रेमिका ने हीरे का साइज छोटा बताकर शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया। दरअसल प्रेमिका चाहती थी कि अंगूठी में बड़े साइज का हीरा लगा होता।

4. हांगकांग में रहने वाले विक्टर टैग ने प्रेमिका को प्रपोज करने के लिए 32 लाख की रकम खर्च कर डाली। उसने 1.5 कैरेट हीरे की अंगूठी खरीदी। एक फाइव स्टार होटल के सौंवे माले पर सुइट बुक किया उसके बाद हेलिकॉप्टर राइड का इंतजाम कर फिल्म क्रू भी बुक किया। खिड़की के ठीक सामने से एक बड़े से बैनर पर लहराता हुआ हेलिकॉप्टर गुजरा जिस आई लव यू लिखा हुआ था और आखिर प्रेमी की मेहनत काम आई और प्रेमिका ने प्रस्ताव स्वीकर कर लिया।

5. चीन के इस युवक प्रपोज करने का तरीका वाकई निराला था जिसे सुनकर आप भी हंसी नही रोक पाएंगे। इस युवक ने डायपर्स के साथ अपनी प्रेमिका को प्रपोज किया दरअसल उसकी प्रेमिका प्रेगनेंट थी। फेंग नाम के इस व्यक्ति ने 4,500 डायपर्स के बैग को बड़े से दिल के आकार में सजाया और ड्रोन की मदद से यह बैग अपनी प्रेमिका को सौंपा।

6. नीदरलैंड के आइजेल्सटाईन शहर में एक युवक ने प्रेमिका को क्रेन के जरिये प्रपोज करने की योजना बनाई। वह चाहता था कि उसकी बेडरूम की खिड़की पर जाकर उसे प्रपोज करेगा। लेकिन जब क्रेन के जरिये प्रेमी अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने की कोशिश कर रहा था तो क्रेन अनियंत्रित हो गई। जिसकी वजह से पड़ोसी के घर की छत टूट गई और पे्रमी मुसीबत में पड़ गया लेकिन इसके बावजूद भी प्रेमिका ने प्रपोजल स्वीकार कर लिया।

7. चीन के ग्वांगझू प्रांत की राजधानी नानजिंग के इस प्रेमी ने प्रेमिका को प्रपोज करने के लिए 1999 सोने के गुलाबों से बुके तैयार करवाया। इन गुलाबों पर सोने की परत चढ़ी थी। इन सोने के गुलाबों पर प्रेमी ने करीब छह लाख युआन खर्च किए थे।

8.कनाडा में एल्बर्टा के रहने वाले श्वान राइट ने अपनी मंगेतर को शादी का प्रस्ताव कुछ इस अंदाज में दिया जिसकी कल्पना कोई नही कर सकता। उन्होंने अपनी मंगेतर के सामने अंतरिक्ष में अंगूठी भेजकर शादी का प्रस्ताव रखा। श्वान ने अपनी इंगेजमेंट रिंग को वेदर बलून में बांधकर उसे 30 किमी ऊपर आकाश में छोड़ दिया। प्रपोज करने के बाद श्वान ने पैसे जोडऩे शुरू किए और रिंग को ऐसे तरीके से पेश करने की योजना बनाई, जो कभी भुलाया नहीं जा सके।

इसके बाद अंगूठी को अंतरिक्ष में भेजने की योजना बनाई और इसके लिए खासतौर पर एक यान बनाया। यान से उन्होंने अंगूठी को पहले अंतरिक्ष की सीमा तक पहुंचाया और वापस उसे धरती पर लाकर कनाडा में उसे 300 किमी दूर उस जगह पहुंचाया, जहां उसे भेजना था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।