यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अस्सी साल की उम्र में एवरेस्ट फतेह की ठानी
जापान के 80 साल के एक व्यक्ति ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतेह करने की ठानी है। ...और पढ़ें

टोक्यो। जापान के 80 साल के एक व्यक्ति ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतेह करने की ठानी है। उन्होंने गुरुवार को चोटी पर चढ़ाई शुरू भी कर दी है। वह एवरेस्ट फतेह करने वाले सबसे ज्यादा उम्र के व्यक्ति का रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहते हैं।
यूइचिरो मिउरा के मैनेजर ने बताया कि सब कुछ योजना के मुताबिक चल रहा है। मिउरा आगामी 24 मई के आस पास नेपाल के पर्वतारोही मिन बहादुर शेरचान का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एवरेस्ट की चोटी फतह करेंगे। शेरचान ने वर्ष 2008 में 76 साल की उम्र में सबसे अधिक उम्र के पर्वतारोही का खिताब अपने नाम कर लिया था। मिउरा ने 5300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एवरेस्ट बेस कैंप से स्थानीय समयानुसार सुबह सवा पांच बजे चढ़ाई शुरू की। उनके साथ उनके मंझले बेटे 43 वर्षीय गोटा भी साथ थे। यात्र शुरू करने से पहले मिउरा ने फोन पर कहा कि वह आज 70-75 साल की उम्र से भी बेहतर महसूस कर रहे हैं।
मिउरा एवरेस्ट बेस कैंप पर गत 16 अप्रैल को पहुंच गए थे। 2009 में बर्फ पर स्कींग करते हुए मिउरा गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनकी दिल का दो बार ऑपरेशन भी हो चुका है।टोक्यो, प्रेट्र : जापान के 80 साल के एक व्यक्ति ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतेह करने की ठानी है। उन्होंने गुरुवार को चोटी पर चढ़ाई शुरू भी कर दी है। वह एवरेस्ट फतेह करने वाले सबसे ज्यादा उम्र के व्यक्ति का रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहते हैं। यूइचिरो मिउरा के मैनेजर ने बताया कि सब कुछ योजना के मुताबिक चल रहा है। मिउरा आगामी 24 मई के आस पास नेपाल के पर्वतारोही मिन बहादुर शेरचान का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एवरेस्ट की चोटी फतह करेंगे। शेरचान ने वर्ष 2008 में 76 साल की उम्र में सबसे अधिक उम्र के पर्वतारोही का खिताब अपने नाम कर लिया था। मिउरा ने 5300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एवरेस्ट बेस कैंप से स्थानीय समयानुसार सुबह सवा पांच बजे चढ़ाई शुरू की। उनके साथ उनके मंझले बेटे 43 वर्षीय गोटा भी साथ थे। यात्र शुरू करने से पहले मिउरा ने फोन पर कहा कि वह आज 70-75 साल की उम्र से भी बेहतर महसूस कर रहे हैं। मिउरा एवरेस्ट बेस कैंप पर गत 16 अप्रैल को पहुंच गए थे। 2009 में बर्फ पर स्कींग करते हुए मिउरा गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनकी दिल का दो बार ऑपरेशन भी हो चुका है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर