विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बच्चे को याद हैं देश दुनिया के आंकड़े

By Edited By:
Published: Mon, 16 Sep 2013 12:07 PM (GMT+05:30)

गांव का एक बालक कौटिल्य अर्थशास्त्र रचयिता के नक्शे कदम पर चलने को बेताब है। वह देश के राजनीतिक घटनाक्रमों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, पानीपत कोहंड (पानीपत) गांव का एक बालक कौटिल्य अर्थशास्त्र रचयिता के नक्शे कदम पर चलने को बेताब है। वह देश के राजनीतिक घटनाक्रमों पर राय देने में तनिक भी देरी नहीं लगता। यही नहीं पांच साल आठ माह के इस बच्चे को देश दुनिया के आंकड़े जुबानी याद हैं।

मनोविज्ञान विशेषज्ञ उसे असाधारण बालक का दर्जा दे रहे हैं। पानीपत से करीब 18 किमी की दूरी पर कोहंड गांव है। गांव में कौटिल्य के नाम से मशहूर यह बालक तीन माह पहले गर्मी की छुट्टियों के दौरान अपने दादा से देश दुनिया की बातें पूछने लगा। दादा जी ने जो बात बताई उसे एक ही बार में सुनकर स्मृति बैंक में सदा के लिए अंकित कर लिया। कौटिल्य की इस प्रतिभा से उनके दादा और पिता हैरान हो गए। विश्व के 213 देशों की भौगोलिक सीमाएं, क्षेत्रफल व अन्य तमाम जानकारियां उसे जुबानी याद है। सौरमंडल से संबंधित सभी ग्रह व उपग्रह के आंकड़े चंद सेकेंडों में बता देता है। देश और प्रांतों की जनसंख्या, भाषा और राजनीतिक घटनाक्रम में भी उसे गहरी रुचि है। दादा जय किशन शर्मा ने बताया कि जब तक समझ में नहीं आती कौटिल्य दूसरों की बात को जल्द स्वीकार नहीं करता। एक बार जब कोई बात समझ में आ जाती है तो उसे कतई नहीं भूलता। खेल खेल में करोड़ों के आंकड़े सहजता से याद कर लेता है। विष्णु गुप्त (कौटिल्य) से प्रेरित उनका पोता देश के लिए स्वच्छ शासन प्रणाली विकसित करने की चाह रखता है। मनोविज्ञान के विशेषज्ञों का दावा है कि कौटिल्य की आइक्यू (इंटेलिजेंस कोशंट) 130 से अधिक है। सामान्य बच्चों में यह 90-110 तक पाई जाती है। बौद्धिक क्षमता अधिक होने से ही इस नन्हें कौटिल्य को मनोविज्ञान की भाषा में गिफ्टेडनेस की उपाधि मिलने वाली है। शरीर के मुकाबले मस्तिष्क का आकार थोड़ा बड़ा है। मेडिकल साइंस में परीक्षण के बाद ही उसके मस्तिष्क की विशेष कोशिकाओं के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर