Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रेगनेंसी का पता चलते ही बच्चे का हो गया जन्म

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Mon, 09 Nov 2015 01:12 PM (IST)

    गर्भावस्था के समय मां को 9 माह तक एक लंबी कष्टïदायक प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। बच्चे को जन्म देते समय होने वाली प्रसव पीड़ा भी असहनीय होती है।

    Hero Image

    गर्भावस्था के समय मां को 9 माह तक एक लंबी कष्टïदायक प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। बच्चे को जन्म देते समय होने वाली प्रसव पीड़ा भी असहनीय होती है।

    यह कहानी एक अमेरिका में रहने वाली 47 वर्षीय महिला जुडी ब्राउन की है जो पेट दर्द की शिकायत लेकर जब अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर ने बताया आप तो प्रेग्नेंट हैं और बच्चे का जन्म भी अभी एक घंटे में होने वाला है। यह सुनते ही महिला और उसका पति अचम्भित रह गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसके बाद जुडी ने 8 पाउंड की एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची का नाम कैरोलिन रोज रखा गया है।

    जुडी शादी के 22 साल बाद पहली बार मां बनी हैं। जुडी कहती हैं कि उसने कुछ दिनों पहले अपने शरीर में बदलाव महसूस किए थे, लेकिन उसे लगा कि ये बदलाव उम्र की वजह से हो रहे हैं।