146 किलो के इस बच्चे का इलाज देख रोंगेटे खड़े हो जाएंगे आपके
इस 11 वर्षीय बच्चे का वजन करीब 146 किलो है। वजन को कम करने के लिए उसे जो इलाज दिया जा रहा है, उसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
चीन के पूर्वोत्तर प्रांत जिलिन में एक 11 साल के बच्चे को मोटापे से छुटकारा दिलाने के लिये अजीब तरह का रोंगटे खड़ा कर देने वाला उपचार दिया जा रहा है। ऐसा इस बच्चे का वजन कम करने के लिये किया जा रहा है।
दरअसल इस 11 वर्षीय बच्चे का वजन करीब 146 किलो है। वजन को कम करने के लिए उसे जो इलाज दिया जा रहा है, उसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। राजस्थान पत्रिका के अनुसार ली हांग को पारंपरिक चीनी चिकित्सा उपचार के दौर से गुजरना पड़ रहा है। इसके तहत फायर थैरेपी, फायर कपिंग और एक्यूपंक्चर से उसका उपचार किया जा रहा है।
तीन साल की उम्र से ही ये बच्चा एक दुर्लभ स्थिति का सामना कर रहा है, जिसके कारण उसका शरीर फूलता जा रहा है। उपचार के फोटो देखकर ही आप डर जाएंगे। एक डॉक्टर उसके नंगे पेट पर तौलिये को डालकर उसमें आग लगा देता है।
स्लिमिंग उपचार में विशेषज्ञ चांगचुन कांगडा अस्पताल अपने रोगियों को का इलाज करते हैं। यहां आने वाले मोटापे के शिकार 53 लोगों में से सात बच्चे होते हैं। हार्बिन शहर के रहने वाले ली का वजन चार साल की उम्र में 42 किलो था, जो उसकी उम्र के बच्चों की तुलना में 2.5 गुना अधिक था। READ: 21 साल का छोटा बच्चा