विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों का अगला निशाना आतंकी मूसा, दो दर्जन जगहों पर घेराबंदी

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Sun, 06 Aug 2017 09:45 AM (IST)Updated: Sun, 06 Aug 2017 10:25 AM (IST)

सुरक्षाबलों ने घाटी में अंसार-गजवाह-उल-हिंद के कथित ऑपरेशनल कमांडर जाकिर मूसा को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया है।

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों का अगला निशाना आतंकी मूसा, दो दर्जन जगहों पर घेराबंदी
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों का अगला निशाना आतंकी मूसा, दो दर्जन जगहों पर घेराबंदी

श्रीनगर (जेएनएन)। अंसार-गजवाह-उल-हिंद के कथित ऑपरेशनल कमांडर जाकिर मूसा की शुक्रवार देर रात आाडियो क्लिप जारी होने के बाद शनिवार को सुरक्षाबलों ने उसे जिंदा या मुर्दा पकड़ने के लिए दक्षिण कश्मीर में दो दर्जन जगहों पर घेराबंदी कर तलाशी ली। इस बीच ग्रीष्मकालीन राजधानी के बरान पत्थर बटमालू में भी सुरक्षा बलों ने कासो चलाया।

जाकिर मूसा का एक आडियो क्लिप अल-हूर ने सोशल मीडिया पर शुक्रवार रात साढ़े ग्यारह बजे के आसपास जारी किया था। इस आडियो क्लिप में मूसा ने दुजाना व आरिफ लल्हारी को अंसार-गजवाह-उल-हिंद (अल कायदा का संगठन) का शहीद करार दिया था। ये आतंकी पहली अगस्त को पुलवामा में मारे गए थे। यह आडियो क्लिप जारी होने के बाद सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर में जाकिर मूसा के पुराने साथियों के ठिकानों, जहां उसके ओवर ग्राउंड वर्कर सक्रिय हैं की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। हालांकि किसी भी वरिष्ठ अधिकारी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। सूत्रों ने बताया कि 24 इलाकों में घेराबंदी कर तलाशी ली गई है।

यह तलाशी अभियान सीर हमदान, सीरीगुफवारा, बीजबेहाड़ा के ऊपरी हिस्सों, त्राल, खिरम, शोपियां व कुलगाम और खुन्मोह के जंगलों में भी चला। हालांकि किसी भी जगह सुरक्षा बलों के हाथ जाकिर मूसा या किसी अन्य आतंकी कमांडर का कोई सुराग नहीं लगा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: कश्मीरी परिवार ने दुजाना को बताया अपना बेटा, DNA टेस्‍ट के नाम पर हुए फरार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।