विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में नौवीं में पढ़ने वाली छात्रा से कार में गैंगरेप

By Edited By:
Published: Thu, 24 Oct 2013 01:09 AM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2013 08:39 AM (IST)

दक्षिण दिल्ली में निजी स्कूल में नौवीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ तीन युवकों द्वारा कार में सामूहिक दुष्कर्म ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दक्षिण दिल्ली में निजी स्कूल में नौवीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ तीन युवकों द्वारा कार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार रात सफदरजंग एंक्लेव इलाके की है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म व जान से धमकी देने का मामला दर्ज किया है। वारदात में इस्तेमाल कार पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपियों की पहचान रोहित, नरेंद्र उर्फ निंदर तथा टिंकू के रूप में हुई है। सभी पिलंजी गांव के रहने वाले हैं।

पढ़ें: कमरे में बंद कर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म

छात्रा ने पुलिस को बयान दिया कि रोहित उसका परिचित है। मंगलवार रात आठ बजे उसने फोन कर मिलने के लिए बुलाया। वह उससे मिलने पहुंची तो कार में रोहित के दोस्त नरेंद्र व टिंकू भी मौजूद थे। वे उसे कार में बिठाकर करीब आधे घंटे तक शहर में घूमते रहे। इसके बाद रोहित ने कार को पिलंजी गांव के समीप दशहरा ग्राउंड की तरफ मोड़ लिया। वहां खाली स्थान पर गाड़ी खड़ी कर तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर उसे घर के समीप उतारकर फरार हो गए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वारदात के बाद घबराई छात्रा ने परिजन को तुरंत जानकारी नहीं दी। उसने सहेली को इस बारे में बताया। इस दौरान छात्रा के रोने की आवाज आने पर पिता को शक हुआ। उन्होंने रोने की वजह जाननी चाही तो छात्रा ने घटना के बारे में बताया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

पुलिस ने छात्रा का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। एनजीओ की महिलाकर्मियों की मौजूदगी में पुलिस ने छात्रा का बयान दर्ज किया। वारदात के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। टीमें दिल्ली समेत हरियाणा व उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर रही हैं। आरोपियों के फोन नंबरों की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।

13 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़

जसौला इलाके में तेरह वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। सरिता विहार पुलिस ने छेड़छाड़, धमकी देने तथा पाक्सो के तहत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान गजेंद्र और निरंजन के रूप में हुई है। दोनों की तलाश की जा रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर