यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कमरे में बंद कर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म

लखीमपुर : भीरा थाना क्षेत्र के गांव में एक में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। गांव का ही युवक किशोरी के घर में घुस गया और असलहा दिखाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। परिवारीजनों ने थाने पर न्याय मिलने के कारण डीआईजी व एसपी से गुहार लगाई है।
भीरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक पंद्रह वर्षीय किशोरी ने मंगलवार शाम को पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार के आवास पर उनसे मिलकर शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा। पीड़ित किशोरी ने बताया कि मंगलवार को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक घर में घुस गया और असलहा तान दिया। युवक ने जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और भाग गया। देर रात किशोरी का पिता घर पहुंचा, तो देखा कि उसकी पुत्री बेहोशी की हालत में पड़ी है। किशोरी के पिता ने उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित किशोरी ने एसपी को सौंपे गए प्रार्थना में बताया कि उसकी मां का निधन हो चुका है और पिता मजदूरी पेशा हैं। किशोरी का पिता काम की तलाश में हमेशा बाहर रहता है। एसओ भीरा डीके उपाध्याय ने बताया कि आरोपी युवक को पकड़ लिया गया है, लेकिन पीड़ित लड़की की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही उसका मेडिकल परीक्षण कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। सूचना के बाद सिपाही लड़की के घर गए, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
