विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूरे विश्व में मुसलमान सबसे ज्यादा भारत में सुरक्षित: आदित्यनाथ

By T empEdited By:
Published: Mon, 02 Mar 2015 01:10 PM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2015 12:31 AM (IST)

भारतीय जनता पार्टी के सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया के किसी भी हिस्से की तुलना में मुसलमान भारत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हुबली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया के किसी भी हिस्से की तुलना में मुसलमान भारत में ज्यादा सुरक्षित हैं और बहुसंख्यक आबादी स्वभाव से उदारवादी है।

यह भी पढ़ें- मक्का में मंदिर बने तो अयोध्या में बनवा देंगे मस्जिद : आदित्यनाथ
रविवार को हुबली में आयोजित 'हिंदू समावेश' में उन्होंने कहा, 'हिंदू स्वभाव से उदारवादी हैं और इसलिए देश भी उदारवादी है।मुसलमान दुनिया के किसी दूसरी जगहों की तुलना में भारत में ज्यादा सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें- 'घर वापसी' पर हंगामा क्यों:योगी आदित्यनाथ

मदर टेरेसा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर सुर में सुर मिलाते हुए आदित्यनाथ ने कहा, 'गरीबों की सेवा के नाम पर धर्म परिवर्तन कराना गलत है।' आदित्यनाथ ने विश्व हिन्दू परीषद के वरिष्ठ नेता प्रवीण तोगड़िया के बेंगलोर में एंट्री पर पाबंदी के लिए कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए इसे एक गलत फैसला बताया।