विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आप के मुख्य प्रवक्ता पद से भी योगेंद्र यादव की छुट्टी

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Wed, 01 Apr 2015 01:10 AM (IST)Updated: Wed, 01 Apr 2015 08:58 AM (IST)

आम आदमी पार्टी (आप) में मचे घमासान के बीच मंगलवार को पार्टी के मुख्य प्रवक्ता पद से भी योगेंद्र यादव ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) में मचे घमासान के बीच मंगलवार को पार्टी के मुख्य प्रवक्ता पद से भी योगेंद्र यादव को हटा दिया गया। प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रशांत भूषण और प्रो. आनंद कुमार की भी छुट्टी कर दी गई है।

आप ने 20 प्रवक्ताओं की नई टीम की घोषणा की है जिसमें संजय सिंह, कुमार विश्वास, आशुतोष, इलियास आजमी, पंकज गुप्ता, कपिल मिश्रा, सौरभ भारद्वाज, अल्का लांबा, आदर्श शास्त्री, राहुल मेहरा, अक्षय गुप्ता, भगवंत मान, एचएस फुल्का आदि शामिल हैं। इससे पहले योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को आप की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) से भी बाहर कर दिया गया था। इसके अतिरिक्त भूषण को पार्टी की अनुशासन समिति से भी चलता कर दिया गया है। वह इस समिति के अध्यक्ष थे।

पढ़ें : अपशब्दों पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ केस दर्ज

टूट की कगार पर 'आप', योगेंद्र-प्रशांत बना सकते हैं नई पार्टी