विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यशवंत सिन्हा ने कुछ यूं कसा नरेंद्र मोदी पर तंज

By Edited By:
Published: Thu, 27 Jun 2013 08:08 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jun 2013 09:06 PM (IST)

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। उत्तराखंड में फंसे गुजरातियों को सुरक्षित निकालने को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। उत्तराखंड में फंसे गुजरातियों को सुरक्षित निकालने को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने परोक्ष रूप से नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। यशवंत सिन्हा के अनुसार, उत्तराखंड सरकार की मदद के बिना कोई भी मुख्यमंत्री अपने दम पर राज्य के लोगों को वहां से बाहर नहीं निकाल सकता है। इससे पहले यशवंत सिन्हा ने मोदी को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के दौरान भाजपा की गोवा कार्यकारिणी से किनारा कर लिया था।

मोदी के साथ-साथ उन्होंने राहत व बचाव के बीच उत्तराखंड दौरे के लिए राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया है। मुख्यमंत्रियों को उत्तराखंड से दूर रहने की नसीहत देते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि कुदरत का कहर झेल रहे उत्तराखंड का दौरा कर नरेंद्र मोदी ने गलती की। लेकिन राहुल गांधी ने दौरा कर उससे भी बड़ी गलती कर दी। गृहमंत्री शिंदे के वीवीआइपी के उत्तराखंड से दूर रहने के स्पष्ट निर्देश के बाद राहुल गांधी को ऐसा नहीं करना चाहिए था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर