विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यशवर्धन सिन्हा बने ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Wed, 28 Sep 2016 04:02 AM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2016 05:23 AM (IST)

इससे पहले सरकार ने सिन्हा के स्थान पर तरनजीत सिंह संधू को श्रीलंका में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया था।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, प्रेट्र। वरिष्ठ आइएफएस अधिकारी यशवर्धन कुमार सिन्हा को मंगलवार को ब्रिटेन में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया। वह नवतेज सरना का स्थान लेंगे जिन्हें अमेरिका में भारत का राजदूत बनाया गया है।

भारतीय विदेश सेवा (आइएफएस) के 1981 बैच के अधिकारी सिन्हा अभी श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त हैं। जल्द ही उनके नया कार्यभार संभालने की उम्मीद है। इससे पहले सरकार ने सिन्हा के स्थान पर तरनजीत सिंह संधू को श्रीलंका में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया था।

संधू आइएफएस के 1988 बैच के अधिकारी हैं। सिन्हा एक अनुभवी राजनयिक हैं। 35 वर्षों के करियर में वह विदेश मंत्रालय और दक्षिण एशिया, मध्य पूर्व, यूरोप, दक्षिण अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजनयिक मिशनों में महत्वपूर्ण दायित्व संभाल चुके हैं। श्रीलंका में उच्चायुक्त बनने से पहले वह विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव थे और पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ईरान के मामले देख रहे थे।

पढ़ेंः IFS अधिकारी संजीव चतुर्वेदी का तबादला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।