विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या याकूब को भी जेल परिसर में दफनाया जाएगा?

By Manoj YadavEdited By:
Published: Wed, 29 Jul 2015 07:01 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2015 07:11 PM (IST)

यहां की सैंट्रल जेल में कैद 1993 मुंबई हमलों के दोषी याकूब मेमन और फांसी के फंदे के बीच महज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नागपुर। यहां की सैंट्रल जेल में कैद 1993 मुंबई हमलों के दोषी याकूब मेमन और फांसी के फंदे के बीच महज 15 कदम की दूरी है।

दरअसल, फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद से याकूब को नागपुर सैंट्रल जेल के फांसी यार्ड में रखा गया है। यहां से वह स्थान महज 15 कदम दूरी पर है, जहां उसे फांसी के फंदे पर टांगा जाएगा।

इस बीच, जेल प्रशासन के हवाले से बताया गया है कि याकूब को जेल परिसर में ही दफना दिया जाएगा।

नागपुर जेल के पूर्व अधीक्षक वैभव कुंबले के मुताबिक, याकूब लंबे समय से फांसी के फंदे के बहुत करीब रह रहा है।

जेल के अंदर में अफवाहों का बाजार गर्म

जेल के अंदर भी अफवाहों का बाजार गर्म है। मंगलवार को किसी ने खबर उड़ा दी है कि याकूब को गोपनीयरूप से दूसरे जेल में शिफ्ट किया जा रहा है। इसके बाद एक या दो दिन में फांसी दी जाएगी।

नागुपर जेल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। एक हेलीकॉप्टर लगातार जेल पर मंडरा रहा है। मंगलवार को याकूब के चचेरे भाई उस्मान मेमन ने उससे मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने करीब तीन घंटे साथ बिताए। उस्मान ने मीडिया से कोई बात नहीं की।