विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटना में स्थापित की गई विश्व की सबसे ऊंची गांधी प्रतिमा

By Edited By:
Published: Fri, 15 Feb 2013 09:27 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2013 09:38 PM (IST)

जागरण ब्यूरो, पटना । यहां के ऐतिहासिक गांधी मैदान के साथ शुक्रवार को एक नई उपलब्धि जुड़ गई। महात्मा गांधी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण ब्यूरो, पटना। यहां के ऐतिहासिक गांधी मैदान के साथ शुक्रवार को एक नई उपलब्धि जुड़ गई। महात्मा गांधी की विश्व में अब तक की सबसे ऊंची प्रतिमा का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वसंत पंचमी की सुबह अनावरण किया।

गांधीवादी विचारक रजी अहमद ने बताया कि इस 40 फीट ऊंची कांस्य की प्रतिमा का बेस 34 फीट है। इस हिसाब से पूरी प्रतिमा 74 फीट ऊंची है। प्रतिमा अनावरण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बापू की यह प्रतिमा बगैर किताब पढ़े लोगों को आजादी की लड़ाई की कहानी बताएगी। प्रतिमा आने वाली पीढि़यों को देश की आजादी में दी गई कुर्बानी की याद दिलाएगी। यह लोक शिक्षण में सहयोगी होगा। बापू ने कहा था कि मेरा जीवन ही मेरा संदेश है। विश्व आज महात्मा गांधी से प्रेरणा लेता है। इस प्रतिमा के पास आकर नई पीढ़ी लाभान्वित होगी। प्रतिमा में एक ओर नमक सत्याग्रह और 1930 का दांडी मार्च, दूसरी ओर भारत छोड़ो आंदोलन, 1942 की अगस्त क्रांति, तीसरी ओर चंपारण सत्याग्रह तथा चौथी दिशा में स्वावलंबन के प्रतीक चरखा को दर्शाया गया है। मालूम हो कि गांधी मैदान से ही जेपी आंदोलन की शुरूआत हुई थी और देश के कई महान नेताओं ने जनता को संबोधित किया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर