विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राज्य महिला आयोग को नहीं मिली आसाराम के खिलाफ कोई शिकायत

By Edited By:
Published: Tue, 15 Oct 2013 01:50 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2013 01:51 PM (IST)

सूरत में आसाराम पर दर्ज रेप केस के सिलसिले में उनकी संलिप्तता की जांच करने के लिए गुजरात पुलिस भले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सूरत में आसाराम पर दर्ज रेप केस के सिलसिले में उनकी संलिप्तता की जांच करने के लिए गुजरात पुलिस भले ही जोधपुर से उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर अहमदाबाद लेकर आ गई है। लेकिन गुजरात महिला आयोग को आसाराम के खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली है।

आसाराम पर सुनवाई पूरी, पुलिस ने मांगी दो सप्ताह की रिमांड

राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा लीला बेन अंकोलिया के नेतृत्व में एक महिला पुलिस अफसर और जांच दल ने आसाराम के मोटेरा आश्रम का दौरा किया और यह पता लगाने की कोशिश की कि आसाराम के द्वारा कोई अन्य महिला तो प्रताडि़त नहीं की गई है। आयोग की टीम ने आसाराम के आश्रम सहित महिला आश्रम का भी दौरा किया जहां तकरीबन 70 महिलाएं रहती हैं।

आसाराम को लेकर अहमदाबाद पहुंची एसआइटी

आयोग की टीम ने सभी महिलाओं से एक-एक करके अकेले में पूछताछ की और यह जानने की कोशिश की कि कहीं कोई अन्य महिला आसाराम के द्वारा प्रताडि़त तो नहीं की गई है। लेकिन आयोग को कोई भी शिकायत नहीं मिली। महिला आयोग की अध्यक्षा अंकोलिया बेन ने कहा कि उन्हें कोई पीड़ित महिला अभी तक नहीं मिली है। उन्होनें कहा कि आयोग ने आश्रम की महिलाओं से यह कहा है कि यदि कोई पीड़ित हो तो बेझिझक उनसे इसके बारे में बता सकता है और वह उनसे संपर्क कर सकता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर