विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर: बाबा रामदेव को महिलाओं ने घेरा, फेंकी चूड़ियां

By Edited By:
Published: Wed, 09 Oct 2013 05:16 AM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2013 10:01 AM (IST)

योगगुरु बाबा रामदेव को महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने मंगलवार देर शाम स्वामी विवेकानंद विमानतल में घेर लिया। नारेबाजी करती ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दुनिया ब्यूरो, रायपुर। योगगुरु बाबा रामदेव को महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने मंगलवार देर शाम स्वामी विवेकानंद विमानतल में घेर लिया। नारेबाजी करती महिलाओं ने बाबा पर चूड़ियां भी फेंकीं। पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को एयरपोर्ट के भीतर जाने से रोक दिया।

पढ़ें: मुझे जेल में डाला जा सकता है :रामदेव

इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई भी हुई। कांग्रेस ने दावा किया है कि प्रदर्शन के दौरान बाबा को काले झंडे दिखाए गए। छत्तीसगढ़ में कई स्थानों की सभाओं में रामदेव द्वारा कांग्रेस पर तीखे हमले से कांग्रेसी खासे आक्रोशित हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास उपाध्याय के नेतृत्व में बाबा रामदेव को घेरने और काले झंडे दिखाने की रणनीति बनाई गई।

इसके लिए बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता और शहर कांग्रेस के कई पदाधिकारी स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचे। जैसे ही रामदेव विमानतल पहुंचे, नाराज कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर