यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुझे जेल में डाला जा सकता है : रामदेव
नीमच,नई दुनिया। योगगुरु बाबा रामदेव ने केंद्र सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दी है। उन्होंने आशंका जताई कि लोकसभा ...और पढ़ें

नीमच,नई दुनिया। योगगुरु बाबा रामदेव ने केंद्र सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दी है। उन्होंने आशंका जताई कि लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें जेल भेजा जा सकता है। संप्रग सरकार इसके लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही है। सीबीआइ, आयकर विभाग भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
मध्य प्रदेश के नीमच में मतदान जनजागरण अभियान का श्रीगणेश करने शुक्रवार को पहुंचे रामदेव ने पत्रकारों से कहा कि केंद्र सरकार ने उन्हें घेरने के लिए कई कारनामे किए हैं। हमारे खातों को खंगाला गया लेकिन कुछ नहीं मिला। फिर भी लोकसभा चुनाव के पहले वे षडयंत्र रचकर मुझे जेल में डाल सकते हैं। रामदेव ने कहा कि देश में राजनीतिक शून्यता की स्थिति है और इसमें बदलाव जरूरी है। नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व करने के लिए सबसे दृढ़ व्यक्ति हैं और उनसे कई आशाएं जुड़ी हैं। वे 100 दिनों में विदेशों में जमा कालाधन वापस लाएंगे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
