विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करोलबाग में महिला मैनेजर की चाकू घोंपकर हत्या

By Edited By:
Published: Sun, 16 Feb 2014 04:22 AM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2014 07:53 AM (IST)

करोलबाग मेट्रो स्टेशन के समीप बदमाशों ने शुक्रवार रात 30 वर्षीय महिला की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटनास्थल पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। करोलबाग मेट्रो स्टेशन के समीप बदमाशों ने शुक्रवार रात 30 वर्षीय महिला की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटनास्थल पर महिला का लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, पर्स व सभी जेवरात मिले हैं। बताया जाता है कि वारदात एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

करोलबाग की रहने वाली सिमरन कौर नोएडा में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में मैनेजर थी। शुक्रवार को ऑफिस से लौटते वक्त वह मेट्रो से करोलबाग आई और बाहर निकलकर पैदल ही करोलबाग में ही रहने वाली बुआ के घर जाने लगी। थोड़ी दूर जाते ही शाम करीब 7.52 बजे चार बदमाशों ने उसे लूटने की कोशिश की और विरोध करने पर उसके हाथ पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। सिमरन को सर गंगाराम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें: दो हत्याओं से लोगों में दहशत

सिमरन के मामा भी करोलबाग में ही रहते हैं। पांच साल पहले जालंधर निवासी मनवीर से उसकी शादी हुई थी।