Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड: डायन बताकर महिला को नंगा नचाया, फिर किया गैंगरेप

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Fri, 17 Jun 2016 01:27 AM (IST)

    झारखंड के चाईबासा में एक महिला को डायन बताकर उसके साथ गैंगरेप किया गया। मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ...और पढ़ें

    Hero Image

    चाईबासा, (जागरण संवाददाता)। प्रदेश में अंधविश्र्वास इस कदर हावी है कि लोगों ने डायन होने के संदेह में मानवीय संवेदना को झकझोर देनेवाली घटना को अंजाम दे दिया। चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र में लोगों ने एक महिला को सरेआम निर्वस्त्र कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह घटना 10 जून रात की है। महिला अपने घर में सोई हुई थी। रात नौ बजे गांव के ही कुछ लोगों ने उसके घर पर अचानक धावा बोल दिया। उसे घर से उठाकर ले गए। फिर सरेआम निर्वस्त्र कर झाड़ू की माला पहनाकर रात में ही खूब नचाया। नाचते-नाचते जब वह थक कर बेहोश हो गई तो उसे उठाकर कर स्कूल ले गए। वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीडि़ता किसी तरह अपने घर पहुंची। प्रताड़ना से वह बीमार पड़ गई।

    14 जून को उसके बयान पर थाने में टोंटो थाना पुलिस ने सेरेंगसिया गांव के आशीष लागुरी, बहादुर लागुरी, रमेश लागुरी एवं मंगल सिंह लागुरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। गुरुवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीडि़ता का पति जमशेदपुर में मजदूरी करता है। पीडि़ता गांव में अपने बच्चों के साथ अकेली रहती है।

    गुड़गांव: लूटपाट के बाद चोरों ने घर में मौजूद युवती के साथ किया गैंगरेप

    झारखंड में बदतर हो रहे हालात

    -2012 से 2014 के बीच झारखंड में 127 महिलाओं की डायन बताकर हत्या की गई।

    -सात अगस्त 2015 को रांची के एक गांव में पांच महिलाओं की डायन के संदेह में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। मामले में गांव के 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।

    -झारख्रंड सरकार ने 2001 में एंटी विचक्राफ्ट लॉ लागू किया।

    - इस लॉ के आने के बाद अब तक 500 से ज्यादा महिलाओं को डायन संदेह में मार डाला गया।

    छोटे भाई को पीटकर भगाया, फिर नाबालिग किशोरी से किया गैंगरेप