विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अस्पताल की लिफ्ट में वार्ड ब्वाय व सिक्योरिटी गार्ड ने किया विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म

By Edited By:
Published: Mon, 02 Sep 2013 12:41 PM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2013 06:01 PM (IST)

देश भर में चले तमाम जागरूकता आंदोलनों के बावजूद दुष्कर्म की घटनाओं में कोई कमी नहीं आई है। यहां के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पुणे। देश भर में चले तमाम जागरूकता आंदोलनों के बावजूद दुष्कर्म की घटनाओं में कोई कमी नहीं आई है। यहां के एक अस्पताल में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है।

मुंबई सामूहिक दुष्कर्म में कोई भी नाबालिग नहीं

नाबालिग से सात युवकों ने किया रेप

पुलिस ने बताया कि भोसारी स्थित नगर पालिका अस्पताल के वार्ड ब्वाय और सिक्योरिटी गार्ड ने लिफ्ट में महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 30 वर्षीय पीड़िता बोलने में अक्षम है। उसे गत 26 अगस्त को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बाद संरक्षण गृह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस ने बताया कि गत 29 अगस्त को महिला को दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने के बहाने आरोपी लिफ्ट में लेकर गए और वहां सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता को 31 अगस्त को अस्पताल से छुंट्टी मिल गई। सरंक्षण गृह पहुंचने के बाद उसने इशारों में केयरटेकर को अपने साथ हुई वारदात के बारे में बताया, जिसके बाद वार्ड ब्वाय और सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।