विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तांत्रिक ने महिला से किया रेप

By Edited By:
Published: Wed, 04 Dec 2013 03:28 AM (IST)

मसूरी थाना क्षेत्र के एक गांव में बीमारी ठीक करने के बहाने एक तांत्रिक ने महिला को बहला फुसलाकर उसके ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मसूरी, जासंकें। मसूरी थाना क्षेत्र के एक गांव में बीमारी ठीक करने के बहाने एक तांत्रिक ने महिला को बहला फुसलाकर उसके साथ लंबे समय तक दुष्कर्म किया। बाद में तांत्रिक उसके साथ शादी का झांसा देकर भी दुष्कर्म करता रहा। इस मामले में महिला ने आरोपी तांत्रिक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।

मसूरी के एक गांव निवासी महिला पति से अलग रहती है। कुछ समय पहले वह बीमार चल रही थी। इसके चलते वह भोजपुर के कलछीना गांव में तांत्रिक निजाम के पास पहुंची। निजाम ने उसकी बीमारी ठीक करने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने शादी का झांसा दिया और लंबे समय तक दुष्कर्म किया। महिला ने जब शादी का दबाव बनाया तो उसने इन्कार कर दिया। इस मामले में महिला ने थाने में तांत्रिक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने निजाम को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी सुबोध सक्सेना ने बताया कि तांत्रिक पूर्व में भी कई लोगों से ठगी कर चुका है।

पढ़ें: सीओ ने किया किशोरी से दुष्कर्म

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर