यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अपहरण के बाद किया गैंगरेप, फिर बेच दिया
महिलाओं के खिलाफ दरिंदगी अपनी हदें पार करती जा रही है। आए दिन महिलाओं के खिलाफ अपराध के अनेक घिनौने ...और पढ़ें

लखनऊ। महिलाओं के खिलाफ दरिंदगी अपनी हदें पार करती जा रही है। आए दिन महिलाओं के खिलाफ अपराध के अनेक घिनौने मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला लखनऊ के पास के सीतापुर क्षेत्र के सदरपुर के बकहुआ गांव का है। इसमें ना सिर्फ महिला का अपहरण व गैंगरेप किया गया बल्कि बाद में उसे बेच दिया गया। खरीददार को जब इस बात का पता चला तो उसने महिला को उसके परिवार को सौंप दिया। महिला के परिवार ने गांव के ही एक आदमी नौशाद और उसके साढ़ू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पढ़ें : डग्गामार वाहन से तीन महिलाओं को रौंदा
यह घटना 10 नवंबर की है, जब महिला शौच के लिए खेतों में गई थी। वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे नौशाद ने महिला को दबोच लिया। फिर पास के गन्ने के खेत में लाकर नौशाद ने महिला से दुष्कर्म किया। उसके बाद रेउसा निवासी नौशाद के साढ़ू ने भी महिला से दुष्कर्म किया।
इसके बाद दोनों ने महिला का अपहरण कर लिया और कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को रेउसा क्षेत्र के ही एक व्यक्ति को बेच दिया गया। जब खरीददार उसे लेकर अपने घर पहुंचा तो महिला ने अपनी आपबीती उसे सुनाई। इसे शायद खरीददार की अच्छाई ही कहेंगे कि महिला की आपबीती सुनने के बाद उसने महिला के घर का पता लेकर उसके पति को सूचना दी। सूचना पाकर महिला के परिवार वाले उसे घर ले गए।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
