विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लिफ्ट देकर महिला से गैंगरेप

By Edited By:
Published: Tue, 15 Oct 2013 12:17 AM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2013 12:18 AM (IST)

परिचितों पर विश्वास कर कार में लिफ्ट लेना एक महिला को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने उससे कार में ही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नकोदर (जालंधर), संवाद सहयोगी। परिचितों पर विश्वास कर कार में लिफ्ट लेना एक महिला को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने उससे कार में ही सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद सोमवार को चार आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

पढ़ें: शादी का झांसा दे मैनेजर ने सहकर्मी से किया दुष्कर्म

गांव कोटली गाजरां निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि 11 अक्टूबर को वह अपने रिश्तेदारों से मिलने गांव मदारां गई थी। शाम को घर जाने के लिए नकोदर चौक जालंधर पर बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान एक सफेद रंग की कार उसके पास रुकी।

कार में उसके परिचित जोगिंदर, शिंदा निवासी गांव चक्क तारेवाल व दो अज्ञात लोग बैठे थे। वह कार में बैठ गई। रास्ते में उक्त लोगों ने उससे अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध जताने पर आरोपियों ने उसके मुंह पर चुनरी बांध दी और कार को गांधरां लिंक रोड पर ले गए। रेलवे फाटक के पीछे उसे कार से निकाल कर झाड़ियों में ले गए और उससे दुष्कर्म किया।

पुलिस ने महिला के बयान पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापामारी शुरू कर दी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर