विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी का झांसा दे मैनेजर ने सहकर्मी से किया दुष्कर्म

By Edited By:
Published: Mon, 14 Oct 2013 05:51 AM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2013 05:53 AM (IST)

मुनिरका में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती व आरोपी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। मुनिरका में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती व आरोपी दोनों मैक्स न्यूयार्क इंश्योरेंस कंपनी के अलग-अलग डिवीजन में मैनेजर हैं। वसंत विहार थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी विपुल सिंह चौहान के खिलाफ दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

पढ़ें: पहले दोस्ती फिर शादी का झांसा दे युवती से रेप

डीसीपी, दक्षिण जिला बीएस जायसवाल के मुताबिक, विपुल सिंह चौहान ग्वालियर का रहने वाला है, जबकि पीड़ित युवती बरेली की रहने वाली है। दोनों मुनिरका में अलग-अलग रह रहे थे। वर्ष 2002 में युवती दिल्ली आई थी। यहां आते ही उसने मैक्स न्यूयार्क इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी ज्वाइन कर ली थी। उसी दौरान विपुल की भी इसी कंपनी में नियुक्ति हुई थी। साथ काम करने के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। विपुल ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध स्थापित कर लिया।

वर्ष 2012 में दोनों के परिजनों ने उनकी शादी कराने का निर्णय लिया था। लेकिन 2013 में विपुल ने पीड़ित युवती से कटना शुरू कर दिया और दूसरी युवती से दोस्ती कर ली। इस पर पीड़ित युवती ने विपुल के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। मुकदमा होने की जानकारी मिलते ही विपुल ग्वालियर भागने की फिराक में था। लेकिन उससे पहले ही थानाध्यक्ष अनिल शर्मा की टीम ने उसे शनिवार को मुनिरका से गिरफ्तार कर लिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर