Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शामिल हुए बिना मेधा ने दिया 'आप' को समर्थन

    By Edited By:
    Updated: Mon, 13 Jan 2014 08:29 PM (IST)

    प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने आम आदमी पार्टी [आप] में शामिल हुए बिना इसका पूरा समर्थन करने का एलान किया है। उन्होंने कहा है कि यह पार्टी मौजूदा भ्रष्ट राजनीतिक व्यवस्था को बदलने की ईमानदार कोशिश कर रही है। इसलिए वह इसे समर्थन दे रही हैं। हालांकि वह खुद या उनके संगठन पार्टी में शामिल नहीं होंगे। उधर, ओलंपियन धावक मिल्खा सिंह की पत्नी ने भी 'आप' की सदस्यता ले ली है।

    नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने आम आदमी पार्टी [आप] में शामिल हुए बिना इसका पूरा समर्थन करने का एलान किया है। उन्होंने कहा है कि यह पार्टी मौजूदा भ्रष्ट राजनीतिक व्यवस्था को बदलने की ईमानदार कोशिश कर रही है। इसलिए वह इसे समर्थन दे रही हैं। हालांकि वह खुद या उनके संगठन पार्टी में शामिल नहीं होंगे। उधर, ओलंपियन धावक मिल्खा सिंह की पत्नी ने भी 'आप' की सदस्यता ले ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें: किरकिरी के बाद 'आप' का यूटर्न, अब नहीं लगेगा 'जनता दरबार'

    मेधा पाटकर इस समय नर्मदा बचाओ आंदोलन और जन आंदोलन के राष्ट्रीय गठबंधन [एनएपीएम] का नेतृत्व करती हैं। पाटकर कहती हैं कि 'जन आंदोलनों को राजनीति से कैसे जोड़ा जाए और इसकी प्रक्रिया क्या हो, इस बारे में जल्दी ही तय किया जाएगा। आम आदमी पार्टी का नेतृत्व काफी सक्षम है। इस तरह हम उसे और बल दे पाएंगे।'

    सूत्रों के मुताबिक पाटकर के संगठन के कुछ लोग भी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। पाटकर भी मानती हैं कि उनके जन आंदोलनों से जुड़े जो लोग राजनीति में जाकर जनता के हित में बदलाव लाना चाहते हैं, वे उस रास्ते को चुन सकते हैं। मगर बाकी लोग पहले की तरह गैर राजनीतिक आंदोलन को जारी रखें।

    पाटकर ने कहा भी कि राजनीति लगातार लोगों और उनकी समस्याओं से दूर होती रही है। अब अगर जन आंदोलन से वह जुड़ी रहेंगी तो इससे देश का लाभ ही होगा। अन्ना हजारे के नेतृत्व में हुए लोकपाल आंदोलन से भी पाटकर नजदीक से जुड़ी रही हैं।

    'फ्लाइंग सिख' के नाम से मशहूर धावक मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर और उनकी बेटी मोना सिंह ने भी पार्टी की सदस्यता ले ली है। हालांकि सिंह ने खुद राजनीति से दूर रहने का फैसला किया है।

    एक और पत्रकार हुए साथ

    अरविंद केजरीवाल के साथ जुड़ने वाले पत्रकारों में एक और नाम जुड़ गया है। अंग्रेजी अखबार 'हिंदुस्तान टाइम्स' के नागेंदर शर्मा दिल्ली सरकार में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार होंगे। शर्मा ने माना कि उन्होंने अखबार के एसोसिएट एडिटर के पद से सोमवार को ही इस्तीफा दे दिया। अब जल्द ही वह इस पद को संभाल सकते हैं।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

    comedy show banner
    comedy show banner