विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साली ने की तारीफ तो पत्नी ने काट दिए पति के बाल, थाने पहुंचा मामला

By Atul GuptaEdited By:
Published: Fri, 01 Apr 2016 11:58 AM (IST)Updated: Fri, 01 Apr 2016 12:03 PM (IST)

पुलिस के मुताबिक मामला सुलझा लिया गया है मगर छेदीलाल को पत्नी के छोड़कर जाने से ज्यादा अपने बाल कट जाने का दुख है।

News Article Hero Image

लखनऊ। निहोन के रामदास नगर में रहने वाला छेदी लाल फिल्म अभिनेता सलमान खान का बड़ा फैन था। सलमान की तरह ही कपड़े पहनता था और उसी अंदाज में बाल भी कटवाता था। आसपास के लोग भी उसकी हैयरस्टाइल देखकर उसे सलमान बुलाते थे जिसे सुनकर वो बहुत खुश होता था।

एक दिन उसकी साली उसके घर रहने के लिए आई और उसने बातों कही बातों में अपने जीजा के बालों की तारीफ कर दी लेकिन छेदीलाल की पत्नी रौशनी को अपनी बहन द्वारा अपने पति के बालों की तारीफ इतनी नागवार गुजरी की उसने रात को सोते समय अपने पति के बाल काट दिए।

छेदीलाल जब सुबह सोकर उठा तो अपने बालों की हालत देखकर आग बबूला हो गया और अपनी पत्नी से जमकर लड़ाई करने लगा। इस दौरान छेदीलाल ने अपनी पत्नी पर हाथ भी उठाआ जिसके बाद रौशनी पास ही के रेलवे ट्रैंक पर आत्महत्या के लिए जाने लगी जिसे गांव वालों ने बड़ी मुश्किल से पकड़ा।

इसी बीच रौशनी के पिता भी मौके पर पहुंच गए और छेदीलाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी। पुलिस को अब समझ नहीं आ रहा कि कार्रवाई करें तो किसके खिलाफ करें।

निगोहन पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर बलवीर सिंह के मुताबिक उन्होंने छेदीलाल को रौशनी से मांफी मांगने के लिए मना लिया है और दोनों लोगों में सुलह हो गई है।


हालांकि रौशनी फिलहाल छेदीलाल को छोड़कर अपने पिता के घर चली गई है लेकिन छेदीलाल को अपनी पत्नी से लड़ाई से ज्यादा अपने बाल कट जाने का दुख है।

पढ़ें- 5 पत्नी, 7 मंगेतर और 5 गर्लफ्रेंड वाले धोखेबाज का हुआ भंडाफोड़