विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

5 पत्नी, 7 मंगेतर और 5 गर्लफ्रेंड वाले धोखेबाज का हुआ भंडाफोड़

By Babita kashyapEdited By:
Published: Fri, 01 Apr 2016 10:34 AM (IST)Updated: Fri, 01 Apr 2016 10:43 AM (IST)

एक पुरूष ने पांच महिलाओं से शादी की और करीब इतनी ही लड़कियों से उसके प्रेम संबंध हैं। लेकिन इतनी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और विश्वास का होता है जिसमें शक की कोई गुंजाइश नहीं होती। लेकिन अगर दोनों में से किसी एक के व्यवहार से भी दूसरे के मन में शक उत्पन्न होता है तो उसे सिरे से नजरअंदाज करने की कोशिश नहीं करनी चाहिये।

अफ्रीका के जाम्बिया के एक पुरूष ने पांच महिलाओं से शादी की और करीब इतनी ही लड़कियों से उसके प्रेम संबंध हैं। इसके अलावा उसकी सात मंगेतर भी हैं। लेकिन इतनी महिलाओं से संबंध होने के बावजूद इन महिलाओं में से कोई भी एक दूसरे के बारे में नहीं जानती।

इन सभी महिलाओं की उम्र 22 से 44 साल के बीच है और 28 वर्षीय इस धूर्त पुरूष सोंको टिजान की इनसे कुल 6 बच्चे हैं। वह पैसों के लिये महिलाओं को झूठी कहानी सुनाता था और उनकी सहानुभूति का गलत फायदा उठाकर उनसे पैसे ऐंठता था। अपनी झूठी कहानी में वह स्वयं को हिंसाग्रस्त अफ्रीका से भागा हुआ नागरिक बताता था। कुछ अवसरों पर तो वह उनसे गहने तक मांग बैठता था।

लेकिन कुछ समय बाद उसकी पांचों पत्नियों में से एक को कई महिलाओं की फेसबुक प्रोफाइल में उसकी तस्वीर लगी देखा तो उस पर शक हुआ। इन तस्वीरों के आधार पर उसने उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया। ऑस्ट्रियन गुप्तचरों ने फेसबुक के सहारे उसके अफ्रीका और ऑस्ट्रिया की कई महिलाओं के साथ संबंधों की जानकारी जुटायी। तब सोंको के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की गई।

युवती पहुंची थाने बोली मुझे मेरी पत्नी वापस ला दो

पत्नियों से परेशान पतियों ने बनाई कमेटी