विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पढ़ें: बिगड़े रईसजादे की संभलती जिंदगी की पूरी कहानी

By Edited By:
Published: Thu, 21 Mar 2013 10:13 AM (IST)Updated: Thu, 21 Mar 2013 05:12 PM (IST)

नई दिल्ली। अभिनेता संजय दत्त के लिए गुरूवार का दिन बेहद अहम था। सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई धमाके के केस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अभिनेता संजय दत्त के लिए गुरूवार का दिन बेहद अहम था। सुप्रीम कोर्ट 1993 के मुंबई धमाके के केस में उन्हें पांच साल की सजा सुनाई है। इससे पहले अवैध हथियार रखने के आरोप में टाडा कोर्ट द्वारा संजय दत्त को छह साल की सजा दी गई थी। दत्त इस मामले में 18 माह जेल में बिता चुके हैं। चलिए बिगड़े रईस जादे से संभल चुके संजय दत्त के बारें में सब कुछ बताते हैं।

संजय दत्त का जन्म अपने समय के स्टार एक्टर सुनील दत्त और नर्गिस दत्त के घर 29 जुलाई 1959 को हुआ था। बचपन से वे अपने मां, बाप के बहुत लाडले थें। इनकी पढ़ाई लौरेन्स स्कूल सनावर मे हुई थी। उनकी जिंदगी किसी बिगड़े हुए रईस जादे का ठोकर खाकर संभले हुए व्यक्ति और अनुभव के साथ सुलझे हुए अभिनेता बनने की एक फिल्मी कहानी सी है।

अपने जीवन मे कभी अपनी नाकाम शादियों, कभी नशे की लत तो कभी आतंकवादियों से संबंध और हथियार रखने के आरोप के मामलों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने के बावजूद संजय ने अपने जीवन मे जबरदस्त वापसी की है। संजय दत्त ने 1972 में चाईल्ड एक्टर के रूप में फिल्म 'रेशमा' और 'शेरा' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 1981 में फिल्म 'रॉकी' से करियर की शुरूआत करने वाले संजय दत्त को 1993-1994 में डेढ़ साल जेल में गुजारने पड़े। रॉकी के बाद 'नाम' जैसी इक्का-दुक्का फिल्मों को छोड़कर संजय दत्त को कोई खास कामयाबी नहीं मिली थी लेकिन 1993 में रिलीज हुई खलनायक सुपरहिट रही।

2003 में आई 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले और संजय दत्त को नई छवि मिली।

संजय दत्त के जीवन में सबसे ज्यादा संकट हथियार रखने के मामले से ही आयी। 12 मार्च , 1993 के बम धमाकों से पहले मुंबई में सांप्रदायिक दंगे हुए थे। उस दौरान संजय के पिता ने पीड़ित लोगों की बहुत मदद की थी। उसी में कुछ लोगों ने जब सुनील दत्त का विरोध किया, तो पुलिस ने सुनील के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी। उसी दौरान संजय को लगा कि पब्लिक उन्हें कभी भी निशाना बना सकती है। अपना यह डर संजय ने दुबई में डी कंपनी के लोगों से जब शेयर किया, तो मैग्नम म्यूजिक कंपनी के मालिकों समीर हिंगोरा और हनीफ कडावाला के जरिए डी कंपनी ने संजय के घर ये हथियार भिजवाए थे।

ये है संजय दत्त की फैमिली

मालूम हो कि संजय दत्त के तीन बच्चे हैं। पहली पत्नी ऋचा शर्मा से उनकी सबसे बड़ी बेटी त्रिशला है। ऋचा की मस्तिष्क में ट्यूमर से मौत हो गई थी। दत्त के दो जुड़वां बच्चे शाहरान व इकरा हैं। इन्हें उनकी दूसरी पत्नी मान्यता ने जन्म दिया है। दत्त ने 2008 में 52 साल की उम्र में मान्यता से विवाह किया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।