विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी को हराने के लिए रखेंगे विशेष रोजा: जव्वाद

By Edited By:
Published: Sun, 07 Jul 2013 02:06 AM (IST)

लखनऊ [जाब्यू]। इमाम-ए-जुमा और शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, हिंदू ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ [जाब्यू]। इमाम-ए-जुमा और शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, हिंदू व मुसलमान दोनों के लिए मुसीबत हैं। हिंदुस्तान को बचाने के लिए मोदी को हराना होगा। उनकी हार के लिए वह विशेष रोजा रहेंगे।

शिया समुदाय की दिक्कतों को लेकर शनिवार को पत्रकारों से रूबरू हुए मौलाना जव्वाद ने उप्र सरकार के रवैये पर भी नाराजगी जतायी। कहा कि विधानसभा चुनाव में शिया समुदाय के लोग समाजवादी पार्टी के साथ थे लेकिन सरकार ने सत्ता में समुदाय को कोई भागीदारी नहीं दी है। उन्होंने प्रदेश कैबिनेट में शिया समुदाय को हिस्सेदारी दिए जाने की मांग की। मौलाना जव्वाद ने कहा कि अगस्त में ताजियादार मुसलमानों की बड़ी रैली लखनऊ में की जाएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर