विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा हिंदूवाद को बदनाम कर रही हैः ममता बनर्जी

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Fri, 21 Apr 2017 03:04 PM (IST)

ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे अपने धर्म पर गर्व है। मुझे सभी धर्मों पर गर्व है। हिंदू धर्म सहिष्णुता सिखाता है। भाजपा हिंदूवाद को बदनाम कर रही है।

भाजपा हिंदूवाद को बदनाम कर रही हैः ममता बनर्जी
भाजपा हिंदूवाद को बदनाम कर रही हैः ममता बनर्जी

नई दिल्ली(एएनअाई)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमुल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी न अाज भाजपा पर जमकर हमला बोला। ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे अपने धर्म पर गर्व है। मुझे सभी धर्मों पर गर्व है। हिंदू धर्म सहिष्णुता सिखाता है। भाजपा हिंदूवाद को बदनाम कर रही है। उन्होंने कहा कि हिंसा धर्म नहीं हो सकता है।

ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा लोगों को धार्मिक पहचान के आधार पर बांट रही है। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं लेकिन मानवता हमारी सबसे बड़ी पहचान है। इसके साथ ही ममता ने कहा कि यह समय की मांग है कि सभी क्षेत्रीय पार्टियां राष्ट्र के लिए एकसाथ आना चाहिए।

 यब ङी पढ़ेंः राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष कर रहा खेमेबंदी, एक होकर भाजपा को मात देने की तैयारी

इससे पहले विपक्ष को एकजुट करने के लिए ममता बनर्जी ने नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल की केंद्र सरकार से बढ़ती करीबियों को देखते हुए दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के उपचुनाव और ओडिशा के पंचायत चुनाव में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए ममता, नवीन पटनायक को अपने पाले में खींचना चाहती है।

इससे दोनों ही पार्टियां अपने-अपने घरों में भाजपा को कड़ी टक्कर देंगी ही साथ ही राष्ट्रपति चुनाव में भी इसका असर पड़ेगा। वहीं, नवीन-ममता की मुलाकात पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तंज कसते हुए कहा है कि दोनों ही पार्टियों में भ्रष्टाचार की समानता है, इसलिए दोनों के बीच करीबी बढ़ रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।