यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जम्मू :जंग की तैयारी में थे आतंकी, बरामद हुआ हथियारों का बड़ा जखीरा
सोमवार रात जांच अभियान में राजौरी जिले से सुरक्षाबलों को 21 किलोग्राम ईईडी, एके 56 राइफल, 97 राउंड गोलियां, 5 किलो विस्फोटक पाउडर बरामद हुए हैं।

राजौरी, एएनआई। जम्मू-कश्मीर में आर्मी और पुलिस द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। सोमवार रात जांच अभियान में राजौरी जिले से सुरक्षाबलों को 21 किलोग्राम ईईडी, एके 56 राइफल, 97 राउंड गोलियां, 5 किलो विस्फोटक पाउडर बरामद हुए हैं।
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सेना और पुलिस की संयुक्त टीमें आतंकवादियों की आवाजाही की सूचना के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर कई स्थानों पर खोज अभियान चला रही थी। इसी के मद्देनजर राजौरी में भी सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान जारी था जिसमे हथियारों का बड़ा जखीरा हाथ लगा है।
पढ़ें-क्वेटा आतंकी हमला: पिछले एक साल के दौरान पाक में हुए प्रमुख आतंकी हमले
पाक की नापाक हरकत से सीमावर्ती क्षेत्रों में शिक्षा हो रही है प्रभावित
नियंत्रण रेखा के करीब पाकिस्तान की ओर से हो रही भारी गोलाबारी के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों में एहतियात के तौर पर स्कूलों को बंद कर दिया गया है। बता दें कि सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है ओर लगातार सीजफायर का उल्लंघन करता जा रहा है। पाकिस्तान की इस हरकत सीमावर्ती क्षेत्रों में बसे छात्रों की शिक्षा पर काफी असर पड़ रहा है।
सीमावर्ती क्षेत्रों में बसे छात्रों का कहना है कि रोजाना फायरिंग की घटना से इलाके में डर का माहौैल बना हुआ है। किसी भी वक्त फायरिंग घटना सामने आने का डर बना रहता है।
पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर की गोलाबारी, बीएसएफ जवान शहीद
