Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं मतदाता

    By Edited By:
    Updated: Wed, 26 Mar 2014 11:15 AM (IST)

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। जन जागरण अभियान मतदाताओं को जागरूक करने का महत्वपूर्ण माध्यम साबित हो रहा है। जन जागरण अभियान की वैन जहां से भी गुजर रही है, लोगों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। मंगलवार को जन जागरण वैन जब यमुनापार के विभिन्न इलाकों से गुजरी, तो मतदाताओं ने मन की बातें साझा की। निर्माण विहार, प्रीत विहार, विवेक

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। जन जागरण अभियान मतदाताओं को जागरूक करने का महत्वपूर्ण माध्यम साबित हो रहा है। जन जागरण अभियान की वैन जहां से भी गुजर रही है, लोगों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। मंगलवार को जन जागरण वैन जब यमुनापार के विभिन्न इलाकों से गुजरी, तो मतदाताओं ने मन की बातें साझा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निर्माण विहार, प्रीत विहार, विवेक विहार, विज्ञान विहार, एजीसीआर एंक्लेव, राधेश्याम पार्क एक्सटेंशन समेत अन्य इलाकों में लोगों ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। ऐसा लगा कि मतदाता चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच जनमानस में असंतोष की भावना भी दिखी। भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों में काफी गुस्सा था। इस अवसर पर युवाओं, बुजुगरें और महिलाओं ने दैनिक जागरण द्वारा उपलब्ध कराए गए फार्म को भर कर अपनी राय व्यक्त की। इस दौरान लोगों को जनजागरण अभियान की टोपी भी बांटी गई। प्रतिनिधियों ने लोगों को पहले अभियान से जुड़ी जानकारी दी, इसके बाद लोगों ने विचार व्यक्त किए। अभियान में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चुनावी मुद्दों की चर्चा को लेकर भी लोग उत्सुक दिखे। उन्होंने एक स्वर में कहा कि महिलाओं के प्रति होने वाले अत्याचार पर शीघ्र शिकंजा कसा जाए। उन्होंने उस प्रतिनिधि को प्राथमिकता देने की बात कही, जो इस समस्या पर गंभीरता से गौर करेगा। लोगों ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए जिसे जनता के सुख-दुख का ध्यान हो। मतदाताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण देश की छवि को गहरा धक्का लगा है। ऐसे में जनप्रतिनिधियों को समाजसेवा कोि प्राथमिकता में रखकर कार्य करना चाहिए। इसके अलावा महंगाई, भ्रष्टाचार, बुनियादी सुविधाओं सहित शिक्षा की स्थिति पर भी अपनी लोगों ने राय दी।

    इस दौरान जगह-जगह उपस्थित लोगों ने मतदान में भाग लेने और इसके लिए दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। लोगों का कहना था कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को मजबूत करने में हम सभी

    की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसलिए हम सभी को खुद तो मतदान करना ही चाहिए, साथ में अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। लोगों ने बातचीत के दौरान दैनिक जागरण के जन जागरण अभियान को

    बेहद सार्थक पहल बताया और मतदाताओं को जागरूक करने का उपयोगी माध्यम करार दिया। लोगों ने कहा कि इस तरह के अभियान से कई महत्वपूर्ण जानकारियां तो मिलती ही हैं, लोकतांत्रिक प्रक्त्रिया और मतदान के महत्व के बारे में भी जानने का मौका मिलता है। अभियान के दौरान जगह-जगह उपस्थित महिलाओं का कहना था कि जनप्रतिनिधियों को जनता के हितों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए कार्य

    करना चाहिए। गौरतलब है कि दैनिक जागरण जन जागरण अभियान के तहत 5 अप्रैल तक लोगों को मतदान, चुनाव के मुद्दों को लेकर जागरूक करेगा। अभियान के तहत विभिन्न मुद्दों पर लोगों की राय एकत्रित की जा रही है।

    comedy show banner
    comedy show banner