विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब तक विश्वास नहीं कहेंगे, पत्नी स्वीकार नहींः पीड़िता का पति

By Sachin kEdited By:
Published: Thu, 07 May 2015 12:27 AM (IST)Updated: Thu, 07 May 2015 11:04 AM (IST)

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास के साथ अवैध संबंध के शक में घर से निकाली गई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास के साथ अवैध संबंध के शक में घर से निकाली गई पार्टी की महिला कार्यकर्ता के पति ने कहा है कि उसे अपनी पत्नी पर बिल्कुल शक नहीं है।

बुधवार को दिल्ली महिला आयोग के दफ्तर पहुंचे महिला कार्यकर्ता के पति ने कहा कि वह जिस समाज में रहता है, उस समाज के लोगों व उसके घर वालों को उसकी पत्नी पर शक है। इसलिए जब तक कुमार विश्वास सार्वजनिक रूप से यह नहीं कहेंगे कि मेरी पत्नी से उनका कोई संबंध नहीं है, मैं अपनी पत्नी को स्वीकार नहीं करूंगा। उसने कहा कि आखिर कुमार विश्वास इस बात को सार्वजनिक रूप से क्यों नहीं मान रहे हैं कि मेरी पत्नी से उनका कोई संबंध नहीं है।

दिल्ली महिला आयोग की चेयरमैन बरखा सिंह ने कहा कि कुमार विश्वास के चक्कर में एक युवती का परिवार लगभग टूटने के कगार पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि उसके पति ने महिला आयोग में आने से मना कर दिया था। जिस पर पुलिस की मदद लेनी पड़ी। उन्होंने कहा कि उसे समाज में रहना है। हम लोग उसकी काउंसिलिंग कर रहे हैं, ताकि वह इन हालातों से लड़ सके।

पक्ष रखने नहीं पहुंचे विश्वास, गए अमेरिका, दिल्ली महिला आयोग ने गृहमंत्री को लिखा पत्र

आप के नेता कुमार विश्वास पार्टी की एक कार्यकर्ता से अवैध संबंध शक मामले में बुधवार को भी दिल्ली महिला आयोग के समक्ष अपना पक्ष रखने के लिए प्रस्तुत नहीं हुए। आयोग ने इस पर घोर नाराजगी व्यक्त की है। आयोग की चेयरमैन बरखा सिंह ने दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी, उपराज्यपाल नजीब जंग व गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है।

बरखा ने कहा कि वह युवती को न्याय दिलाकर रहेंगी। वह कुमार विश्वास को नहीं छोड़ेंगी। उनकी वजह से एक परिवार टूटने की कगार पर है। कुमार विश्वास को अपना पक्ष रखने के लिए दोपहर 12 बजे तक का समय दिया गया था। इसके बाद बरखा सिंह की पत्रकार वार्ता शुरू होनी थी। लेकिन इसी बीच एक एनजीओ की कुछ महिला सदस्य वहां पहुंच गईं और उन्होंने हंगामा शुरू कर किया। दूसरी ओर, कुमार विश्वास अमेरिका के लिए रवाना हो गए। वहां उन्हें एक कार्यक्रम में शिरकत करना है।

गौरतलब है कि आप की यह महिला कार्यकर्ता गत लोकसभा चुनाव में कुमार विश्वास का चुनाव प्रचार करने के लिए अमेठी गई थी। उसका आरोप है कि कुमार विश्वास की पत्नी उसके खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है कि उन्होंने वहां पर विश्वास के साथ उसे आपत्तिजनक हालत में देखा था। इस विवाद के सामने आने पर उसके पति ने उसको घर से निकाल दिया है। मगर कुमार विश्वास इस मामले में सफाई देने से बच रहे हैं।

आप गद्दारों की पार्टी इन्हें महिलाओं से कोई मतलब नहीं

कथित अवैध संबंध पर विश्वास को महिला आयोग का नोटिस