यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'वाइब्रेंट गुजरात' मार्केटिंग का हथकंडा
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने नरेंद्र मोदी और उनकी 'मार्केटिंग गिमिक्स' का उपहास उड़ाते हुए कहा कि गुजरात ...और पढ़ें

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने नरेंद्र मोदी और उनकी 'मार्केटिंग गिमिक्स' का उपहास उड़ाते हुए कहा कि गुजरात के नेता गुजरातियों के कई दशक पहले दुनिया भर में स्थापित व्यवसाय का भी श्रेय लूटने में सक्षम हैं।
युवा मंत्री पायलट ने राज्य सरकार के निवेशक सम्मेलन 'वाइब्रेंट गुजरात' को मार्केटिंग का एक हवाई हमला करार दिया जिसमें संख्या को बहुत बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया जाता है। उन्होंने कहा कि मोदी को यह समझना चाहिए कि श्रेय लेना और वास्तव में करना अलग-अलग चीजें हैं। मोदी गुजरात की आर्थिक प्रगति और उसके लोगों के बारे में हमेशा बोलते हैं। इसके अलावा 'वाइब्रेंट गुजरात' सम्मेलन में अक्सर भारतीय और विदेशी कंपनियां गुजरात में भारी निवेश वाली योजनाओं की घोषणा करती दिखती हैं।
कॉरपोरेट मामलों के मंत्री पायलट ने एक साक्षात्कार में कहा कि यह ('वाइब्रेंट गुजरात' सम्मेलन) सिर्फ मार्केटिंक का एक हथकंडा है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह मंत्रालय द्वारा इसकी जांच कराएंगे कि इनमें से कितनी घोषणाओं के अनुसार वास्तव में निवेश हुआ? जवाब में पायलट ने कहा कि वह किसने क्या किया और क्या नहीं किया, यह देखने नहीं बैठे हैं, लेकिन कोई शिकायत आएगी तो इस मुद्दे को देखेंगे। पायलट ने मोदी द्वारा खुद के बारे में और राज्य की आर्थिक प्रगति को लेकर किए जा रहे प्रचार की यह कहकर कटु आलोचना की कि इनमें से अधिकांश चीजें बनावटी हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
