विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिरासत में लिए गए विहिप के 500 कार्यकर्ता

By Sanjay BhardwajEdited By:
Published: Sun, 05 Apr 2015 11:51 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 06 Apr 2015 12:33 AM (GMT+05:30)

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के करीब पांच सौ कार्यकर्ताओं को रविवार को पुलिस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कोलकाता [जागरण ब्यूरो]। पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के करीब पांच सौ कार्यकर्ताओं को रविवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिले के रायगंज में विहिप के प्रस्तावित सभा स्थल की ओर से जब कार्यकर्ताओं का हुजूम बढ़ रहा था, तभी पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई को विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगडि़या ने हिंदुओं की आवाज दबाने वाला कृत्य बताया।

दरअसल, 50 साल पूरे होने पर विहिप बंगाल में धर्म सम्मेलन आयोजित करना चाहती थी। इस सभा को विहिप नेता प्रवीण तोगडि़या को संबोधित करना था, लेकिन राज्य सरकार ने सांप्रदायिक तनाव और लोक शांति बाधित होने की आशंका पर पांच दिन पहले उनके बंगाल में प्रवेश करने पर रोक लगा दी थी। राज्य के गृह विभाग ने इस बाबत नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया था।

विहिप के उत्तर दिनाजपुर जिला सचिव ज्योतिर्मय कुंडू ने कहा कि जब कार्यकर्ता सभा के आयोजन स्थल रायगंज मर्चेट क्लब फील्ड की ओर जुलूस निकाल रहे थे तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हालांकि कुछ समय बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तोगडि़या ने चंडीगढ़ में कहा कि यह हिंदुओं की आवाज दबाने वाली कार्रवाई है। यह पूरी तरह अलोकतांत्रिक और तानाशाही रवैया है।

पढ़ें : ममता बनर्जी का ऐलान, तोगडि़या बंगाल में नहीं घुस पाएंगे