विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश जल रहा है, फैशन शो चल रहा है

By Edited By:
Published: Wed, 11 Jun 2014 01:26 AM (IST)Updated: Wed, 11 Jun 2014 08:31 AM (IST)

उत्तर प्रदेश में लगातार खराब होती जा रही कानून व्यवस्था की चिंता करने के बजाय अखिलेश सरकार के कद्दावर मंत्री शिवपाल यादव ने सोमवार को मेरठ में एक निजी हाऊसिंग प्रोजेक्ट लांच किया। इसके बाद उन्होंने फैशन शो और डांस का लुत्फ उठाया।

News Article Hero Image

मेरठ [जासं]। उत्तर प्रदेश में लगातार खराब होती जा रही कानून व्यवस्था की चिंता करने के बजाय अखिलेश सरकार के कद्दावर मंत्री शिवपाल यादव ने सोमवार को मेरठ में एक निजी हाऊसिंग प्रोजेक्ट लांच किया। इसके बाद उन्होंने फैशन शो और डांस का लुत्फ उठाया।

सरकार और मंत्रियों को अपनी प्राथमिकताएं तय करने का अख्तियार हैं, लेकिन लगातार कत्ल व रेप की वारदातों से जूझ रहे राज्य में मंत्री के फैशन शो व डांस देखने की प्राथमिकता किसी को समझ नहीं आई। विपक्ष सवाल उठा रहा है कि एक निजी कार्यक्रम में शिरकत के लिए सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। लोक निर्माण ंिवभाग के मंत्री के अगर सरधना और सदर तहसील के निरीक्षण की 'सरकारी' गतिविधि नजरअंदाज कर दी जाए तो ज्यादा समय उन्होंने निजी कार्यक्रम को ही दिया। औचक निरीक्षण की ये सरकारी गतिविधि भी बस औपचारिक थी, न कोई कार्रवाई, न कोई ठोस निर्देश।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे के दंश से जल रहा था, तब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व उनका पूरा कुनबा सैफई महोत्सव का आनंद ले रहा था। अब शिवपाल यादव ने ऐसा ही किया।

पढ़ें: यूपी में लगे राष्ट्रपति शासन: कलराज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।