राहुल गांधी ने आखिरकार माना, देश में सत्ता विरोधी लहर
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलगवार को संप्रग सरकार के खिलाफ थोड़ी सत्ता विरोधी लहर होने की बात स्वीकार की। उन्होंने माना कि संप्रग सरकार ने एक या दो गलतियां की हैं। उन्होंने वादा किया यदि लोकसभा चुनाव केबाद कांग्रेस सत्ता में आई तो उनके नेतृत्व में एक परिवर्तन लाने वाली सरकार का गठन होगा। उन्होंने कहा कि
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलगवार को संप्रग सरकार के खिलाफ थोड़ी सत्ता विरोधी लहर होने की बात स्वीकार की। उन्होंने माना कि संप्रग सरकार ने एक या दो गलतियां की हैं। उन्होंने वादा किया यदि लोकसभा चुनाव केबाद कांग्रेस सत्ता में आई तो उनके नेतृत्व में एक परिवर्तन लाने वाली सरकार का गठन होगा। उन्होंने कहा कि वह व्यवस्था में बदलाव चाहते हैं। राहुल ने कहा कि वह जानते हैं कि यह पांच साल में नहीं होगा। इसमें लंबा समय लगेगा। लेकिन एक शुरुआत की जा सकती है।
राहुल गांधी ने एक निजी चैनल के साथ एक साक्षात्कार में यह भी स्वीकार किया कि हो सकता है कि संप्रग सरकार ने एक या दो गलतियां की हों। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद यदि सांसद उन्हें प्रधानमंत्री बनाना चाहेंगे तो वह इस पर 99 प्रतिशत नहीं बल्कि 103 प्रतिशत सहमत होंगे। उन्होंने वादा किया कि उनके नेतृत्व में सरकार भारत में बदलाव लाएगी।
यह एक पारंपरिक सरकार नहीं होगी। बल्कि वह व्यवस्था और ढांचे को बदलने वाली सरकार होगी। उसका प्रदर्शन जबरदस्त होगा। उन्होंने जोर दिया कि यह राहुल की नहीं बल्कि देश के लोगों की सरकार होगी। हम जहां तक संभव है लोगों को शक्ति देंगे। नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए राहुल ने कहा कि गुजरात में लोकायुक्त नहीं है, वहां गुप्त भ्रष्टाचार है।
अदालतें कह रही हैं कि लोकायुक्त लाओ, आरटीआइ लाओ। सत्ता विरोधी लहर पर उन्होंने कहा कि दस साल का कार्यकाल छोटा नहीं होता। यह काफी लंबा समय है। ऐसे में कुछ नाराजगी होना लाजिमी है जो कि है भी। राहुल ने कहा कि वह नाराज होते हैं क्योंकि देश की प्रतिभा को बांध दिया गया है। उसे बाहर निकालने की जरूरत है। राहुल ने एक बार फिर अडानी को लेकर नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
यह पूछने पर कि मोदी उनके परिवार के खिलाफ निजी हमले कर रहे हैं तो राहुल ने कहा कि यह उनके संस्कार हैं। प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में उतरने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि वह उनकी हर तरह से मदद करेंगे। फैसला प्रियंका को ही करना है।
पढ़ें: कांग्रेस तोड़ने की नहीं बल्कि जोड़ने की राजनीति करती है: राहुल
राहुल पीएम बन भी गए तो मम्मी से ही पूछेंगे कि क्या करना है: अमित शाह