विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नीतीश कुमार के बाद अब राहुल गांधी की नैया पार लगाएंगे प्रशांत किशोर

By Manish NegiEdited By:
Published: Wed, 02 Mar 2016 08:27 AM (IST)Updated: Wed, 02 Mar 2016 10:35 AM (IST)

कांग्रेस यूपी के लिए मिशन-2017 की तैयारी में जुट गई है। चुनाव के सिलसिले में यूपी कांग्रेस के नेता आज दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मुलाकात करेंगे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कांग्रेस यूपी के लिए मिशन-2017 की तैयारी में जुट गई है। चुनाव के सिलसिले में यूपी कांग्रेस के नेता आज दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मुलाकात करेंगे। इस बैठक में बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा और बिहार में नीतीश कुमार का चुनाव प्रबंधन संभाल चुके प्रशांत किशोर भी शामिल होंगे। कांग्रेस यूपी में प्रशांत किशोर के सहारे अपनी नैया को पार लगाने में जुटी है। यही वजह है कि राहुल गांधी प्रशांत किशोर से मुलाकात कर यूपी के लिए रणनीति बनाएंगे।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के अलावा विधानमंडल नेता प्रदीप माथुर, विधान परिषद में दलनेता नसीब पठान और सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी भाग लेंगे।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन से कांग्रेस की स्थिति ठीक नहीं है। यूपी में कांग्रेस के मात्र 29 विधायक है।

पढ़े : बिहार में CM के खास प्रशांत किशोर से वरिष्ठ IAS नाराज, VRS का दिया प्रस्ताव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।