विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो नाबालिग लड़कियों से रेप, मां-बेटी से छेड़छाड़

By Edited By:
Published: Mon, 02 Dec 2013 03:16 AM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2013 03:29 AM (IST)

News Article Hero Image

गुड़गांव, वरिष्ठ संवाददाता। दुष्कर्म के आरोपी को दोषी पाए जाने पर फांसी तक दिए जाने का प्रावधान हो गया। इसके बाद भी इंसान के भेष में भेड़िए हैवानियत दिखा रहे हैं। साइबर सिटी में तो इस तरह के मामलों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक अलग-अलग दो जगहों पर एक नाबालिग किशोरी तथा एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। वहीं, सेक्टर 46 निवासी एक मां-बेटी के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ की। मामला दर्ज होते ही दोनों चंपत हो गए, पुलिस उनकी तलाश में लगी है।

पढ़ें: मैरिज ब्यूरो प्रबंधक से रेप का प्रयास

पहली वारदात: समीपवर्ती गांव में किराए पर रह रहे 30 वर्षीय टेलर ने अपने पड़ोसी की 16 वर्षीय किशोरी को हवस का शिकार बना लिया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात उसकी बेटी छत के कमरे में लेटी थी। तभी पड़ोस में रहने वाला हरबीर पुत्र कर्मपाल छत के रास्ते आया और बच्ची का सोते हुए ही मुंह दबा उसे हवस का शिकार बना लिया। बच्ची की चीख सुन जब घर वाले कमरे में पहुंचे तो आरोपी भाग गया। बेटी की हालत देख पिता ने तुरंत सौ नंबर पर पुलिस को जानकारी दी। फोन करने के दस मिनट बाद ही थाना उद्योग विहार प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हरबीर को दबोच लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची की हालत खराब थी जिसे चिकित्सा जांच व दवा के बाद अगले दिन सुबह अस्पताल से घर भेज दिया गया। वहीं मूलरूप से गांव दिकोला बल्लभगढ़ फरीदाबाद निवासी हरवीर को रविवार की दोपहर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

दूसरी वारदात: हैवानियत का खेल शनिवार देर रात थाना सदर इलाके में एक युवक ने खेला। आरोप है कि उसने पड़ोसी की 12 साल की बच्ची को हवस का शिकार बना लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी युवक सद्दाम पुत्र मो. असलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सद्दाम मूल रूप से बिहार के वैशाली जिले के राजा पार्क इलाके का रहने वाला है। वह गुड़गांव में एक निर्माणाधीन साइट पर कार्यरत था।

तीसरी वारदात: सेक्टर 46 निवासी मां-बेटी के साथ शनिवार रात दो युवकों ने छेड़छाड़ की। महिला के पति के मुताबिक डूंडाहेड़ा निवासी सुनील यादव ने उसकी बेटी को छेड़ा जिसका विरोध पत्नी ने किया तो सुनील व उसके साथी ने उसकी पत्नी के साथ भी छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी दी। थाना सदर प्रभारी अशोक डागर ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर